शिमला (एमबीएम न्यूज़) : प्रदेश सरकार ने कांगड़ा के उपायुक्त रितेश चौहान को भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेजने के लिए अनापति प्रमाणपत्र दे दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने रितेश चौहान को अपना निजी सचिव नियुक्त करने के लिए उनकी सेवाएं मांगीं थी।
रितेश चौहान के आदेश भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर भेजने के लिए जल्दी ही जारी किए जाएंगे। उधर, शिमला नगर निगम के आयुक्त पंकज रॉय को भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सेवाएं अपने मंत्रालय के लिए मांगी हैं। उनको भी स्वास्थ्य मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री का ओएसडी नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव है।
Latest
- महंगा पड़ गया नदी किनारे बर्थडे मनाना, डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत
- रोचक: दुनिया के ताकतवर इंसान “खली” की हथेली पर विश्व की कद में सबसे छोटी लड़की
- 20 जून को होगी B.Ed की 8500 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा
- #Nahan : चुनावी रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष के साथ तस्वीर पड़ी महंगी, शिक्षक निलंबित
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की निर्वाचन व्यय बैठक