सोलन, 26 सितंबर : जिला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के दो बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिसमें 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस नशे को पूरी तरह खत्म करने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा सर्विलांस के जरिए बीते दो माह में दो बड़े चिट्टे की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अलग-अलग थानो में 6 प्राथमिकी दर्ज कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि जिला पुलिस ने कई लोगों को सर्विलांस पर रखा था, जिसके बाद उन्हें यह बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। आरोपियों के संपर्क में हिमाचल के 200 से अधिक युवा थे। पुलिस की रडार पर अभी भी कई तस्कर व चिट्टे का सेवन करने वाले है।