शिमला, 07 जून : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी नई टीम खड़ी कर दी है। प्रदेश में कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी ने प्रदेश की अपनी सभी इकाइयां भंग कर 400 पदाधिकारियों की नई टीम बनाई है। इस टीम पर विस चुनाव में आप का परचम लहराने की जिम्मेदारी रहेगी।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप के राज्यसभा सांसद व हिमाचल के सह-प्रभारी संदीप पाठक मंगलवार को हिमाचल पहुंचे और आप की प्रदेश इकाई का ऐलान किया है। सिरमौर जिला के राजगढ़ निवासी सुरजीत ठाकुर को आप हिमाचल टीम का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह निर्मल शर्मा को महिला विंग की राज्य अध्यक्ष और अनूप पाटिल को युवा विंग का प्रधान बनाया गया है। आम आदमी पार्टी ने भगवंत सिंह, शेर सिंह ठाकुर, रमा गुलेरिया, पूर्ण चंद, पुरेंद्र मोहन कश्यप, एसएस जोगटा, केजी पराशर और मनीष ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया है। राकेश मंढोत्रा का सचिव, प्रोफेसर कुलवंत राणा को वित्त सचिव, बीआर कौंडल, चेतन चंबयाल, अमन गुलेरिया, पंकज पंडित, संतराम, सुरेंद्र बंधू को राज्य संयुक्त सचिव का जिम्मा सौंपा गया है।
राज्य महिला कार्यकारिणी में विभा गुलेरिया, आदर्श मेहता, अनिता और सुषमा शर्मा को उपाध्यक्ष, किरण पाठक को सचिव, कुसुम भारद्वाज, पदमा गुलेरिया, रूप रेखा, सुनीता ठाकुर और वंदना आनंद को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
आप के युवा विंग में जबना चैहान, दीपक शर्मा, इशान ओहरी, राजकुमार और पंकज चैहान को उपाध्यक्ष, इशू पंडित को सचिव, निखिल महाजन, नरेंद्र हांडा, चेतन कंदारा, गौरव शर्मा, पंकू कांगाड़िया, विनीत कपूर को संयुक्त सचिव युवा विंग लगाया है।
लोकसभा क्षेत्रवार नौ पदाधिकारियों को जिम्मा दिया गया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का प्रभारी राज ठाकुर, कांगड़ा का राजीव अंबिया, मंडी का केप्टन प्रशांत शर्मा, शिमला का राकेश आजटा को प्रभारी बनाया है, जबकि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र सुतेंद्र भारिया को लोकसभा सचिव, जितेंद्र ठाकुर को मंडी, विकेंद्र सूद को शिमला, संदीप मनहास को मंडी लोकसभा का संयुक्त सचिव तथा कांगड़ा का देसराज चैधरी को संयुक्त सचिव बनाया है।
आप के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सिरमौर जिले का प्रभारी लक्ष्मण नेगी, सोलन का डॉ. कुलवंत धिंडसा, शिमला का जेडी चैहान, किन्नौर का अविनाश नेगी, कुल्लू सुरेश नेगी, लाहौल स्पीति का सुदर्शन जस्पा, मंडी राकेश रावत, हमीरपुर धनी राम धीमान, बिलासपुर सुरेश शर्मा, ऊना यशपाल, कांगड़ा कल्याण भंडारी और चंबा का प्रभारी कुकु ठाकुर को बनाया गया है। कांगड़ा में रघुवीर सियाल और संजय भारद्वाज को उप जिला प्रभारी, लाहौल-स्पीति का डॉ. दौरजी को उप जिला प्रभारी बनाया गया है।
सिरमौर जिला के सचिव सुनील शर्मा, सोलन की रीता ठाकुर, शिमला में गोपाल वर्मा, किन्नौर में रोकिंद्र नेगी, कुल्लू में नूतन ठाकुर, मंडी में अभिषेक ठाकुर, हमीरपुर में सुनील गोल्डी, बिलासपुर में आशीष गौतम, ऊना में अनिल मनकोटिया, कांगड़ा में अमित कुमार और चंबा जिला में सलीम को जिला सचिव बनाया गया है। इसी तरह सिरमौर में अजीत सिंह को जिला कोषाध्यक्ष, सोलन में राजीव शर्मा, शिमला में राजीव जिंदल, किन्नौर में प्रवीण नेगी, कुल्लू में अरुण शर्मा और मंडी में टीआर बंसल, हमीरपुर में डॉ. राजकुमार कंवर, बिलासपुर में कपिल शर्मा, ऊना में गुरप्रीत सिंह, कांगड़ा कैप्टन दिनेश कपूर और चंबा जिला में वनित कपूर को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया है।
आम आदमी पार्टी ने सुशील बहल को एससी विंग का अध्यक्ष और राजकुमार को सचिव, दुर्गेश करटेल को एससी विंग का अध्यक्ष तथा फोजा सिंह सचिव नियुक्त किया है। इसी तरह पार्टी ने रक्षक विंग में नरेंद्र पठानिया को प्रधान, उदय डोगरा को सचिव तथा हर एक विधानसभा क्षेत्र में संगठन मंत्री तैनात किए हैं।