कांगड़ा/ आशीष शर्मा : जिला की एक महिला घर से अस्पताल के लिए गई थी, और घर नहीं पहुंची। रिश्तेदारों ने तलाशा पर महिला का कोई सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि 31 वर्षीय सपना देवी टांडा के गीदड़बल्ला की रहने वाली है। वह सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए गई थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची, और शाम 5 बजे के आसपास उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया है।
परिजनों ने पुलिस को सूचित कर दिया गया है। जब परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। अगर किसी को भी महिला दिखे या कुछ पता चले तो, 7018285615 इस नंबर पर संपर्क करें।