संगड़ाह, 21 जुलाई : श्री रेणुका जी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव भेनु कांदल की एक महिला सूनीता देवी पत्नी कुलदीप सिंह पिछले कल से घर से लापता है। जिसकी शिकायत सुनीता के भाई ने सीएम हेल्पलाइन 1100 पर करवाई। सुनीता के भाई राकेश ने बताया कि महिला का पति काफी समय से उसे परेशान करता था।
वर्ष 2019 में नाहन कोर्ट में पति ने यह मंजूर किया था कि वह उसके साथ दोबारा मारपीट नहीं करेगा, इसी तर्ज पर समझौता हुआ था। लड़की के मायका पक्ष वालों ने शक जाहिर किया कि ससुराल वालों ने उसके साथ कुछ किया है। क्योंकि महिला का पति कुलदीप उसके साथ बार-बार मारपीट करता था।
उधर पुलिस थाने से संपर्क करने पर बताया गया है उन्हें इसकी जानकारी सीएम हेल्पलाइन के द्वारा मिली है। आज सुबह जैसे ही सीएम हेल्पलाइन नंबर से जानकारी पुलिस को मिली है। उसके तुरंत बाद पुलिस ने भी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी देवी सिंह ने बताया कि वह इस समय कहीं बाहर है फिर भी इसके ऊपर जल्द ही करवाई कर रहे हैं और जल्द ही महिला का पता लगा लिया जाएगा।