कुल्लू , 18 दिसंबर : हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने 10वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस 9 कथित आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर को पुलिस ने भुंतर थाना में हनी ट्रैप का मामला दर्ज किया था जिसमें इससे पहले पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमे 2 महिलाएं भी शामिल हैं। लिहाजा अब आगामी जांच करते हुए पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अजय कुमार उर्फ राजा पुत्र सुखराम निवासी समसी जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को पुलिस ने सीजेएम लाहौल-स्पीति एट कुल्लू के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के हत्थे चढ़ी 15 सालों से सक्रिय “हनी ट्रैप गैंग” की सातवीं महिला
उन्होंने बताया कि 2 महिलाओं समेत 9 लोगों को इससे पहले गिरफ्तार किया जा चुका है ,जिन पर किडनैपिंग सहित अन्य कई धाराएं लगाई गई है। यह गिरोह महिलाओं को आगे निकाल कर लोगों को फंसाते थे और उनसे डरा धमका कर वसूली करते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 2 दिसंबर 2020 को आईपीसी की धारा 342, 323, 364ए, 378, 504, 506, 120 बी के तहत मामला दर्ज किया था उसके बाद पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तारियां शुरू की थी। लिहाजा इस मामले में यह दसवीं गिरफ्तारी है।