कुल्लू,15 दिसंबर : जिला में पंचायती राज चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से रोस्टर जारी कर दिया गया है। इस संबंध में उपायुक्त डॉक्टर वर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर कुल्लू जिला के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है। कुल्लू में 235 पंचायतों में 33 पंचायतें अनुसूचित जाति के पुरूष, 36 पंचायतें अनुसूचित जाति महिला, 80 पंचायतें सामान्य महिला और 82 पंचायतों में अनारक्षित, 2 पंचायतें अनुसूचित जनजातीय महिला दो पंचायतें अनुसूचित जनजाति पुरुष के लिए आरक्षित की गई है।
विकास खंड कुल्लू में 76 पंचायतों में से 10 पंचायतें अनुसूचित जाति पुरुष , 11 अनुसूचित जाति महिला, 23 सामान्य महिला, 28 अनारक्षित पंचायतें निर्धारित की गई है।
वहीं विकास खंड निरमंड में 32 पंचायतों में से 8 पंचायतें अनुसूचित जाति पुरुष, 7 पंचायतें अनुसूचित जाति महिला , 8 जनरल महिला 9 पंचायतों में अनारक्षित रोस्टर निर्धारित किया गया है।
विकास खंड बंजार में 39 पंचायतों में से 5 अनुसूचित जाति पुरुष, 6 अनुसूचित जाति महिला, 14 सामान्य महिला और 14 पंचायतों में अनारक्षित रोस्टर जारी कर दिया गया है।
विकास खंड नगर 51 पंचायतों में से 5 पंचायतें अनुसूचित जाति, 6 अनुसूचित महिला और 2 पंचायतें अनुसूचित जनजाति 2 पंचायतें अनुसूचित जनजाति महिला 18 पंचायतों में सामान्य महिला और 18 पंचायतों में अनारक्षित रोस्टर जारी कर दिया गया है।
विकास खंड आनी में 37 पंचायतों में से 5 पंचायतें अनुसूचित जाति पुरुष, 6 पंचायतें अनुसूचित जाति महिला,13 पंचायतों में जनरल महिला और 13 पंचायतें अनारक्षित निर्धारित की गई है।