हमीरपुर,10 सिंतम्बर : जिला में 9 पुलिस कर्मचारियों सहित कुल 23 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी लोग पहले ही गृह संगरोध में रखे गए थे। बुधवार देर रात को प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार 3 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि संक्रमित पाए गए 9 पुलिस कर्मचारियों में 30 वर्षीय महिला भी शामिल है। 49, 47, 49, 38, 47, 31, 49 और 52 वर्षीय पुलिस कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। संक्रमित व्यक्ति के साथ प्राथमिक संपर्क के कारण समताना क्षेत्र के गांव संघारी के 6 लोग पाॅजीटिव निकले हैं। इनमें 42 वर्षीय व्यक्ति, 39 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय लड़का, 55 वर्षीय व्यक्ति, 63 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय लड़की शामिल है।
जौड़े अंब क्षेत्र के गांव बडितर में हरिद्वार से आए 29 वर्षीय व्यक्ति और हरिद्वार से लौटे मुंडखर के गांव समकड़ी के 22 युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बद्दी से लौटा भोरंज उपमंडल के गांव बलोखर का 40 वर्षीय व्यक्ति, भटिंडा से आई गांव झनिक्कर की 35 वर्षीय महिला, जालंधर से आया टौणी देवी के गांव छत्रैल का 37 वर्षीय व्यक्ति और बिहार से आया एक क्रशर यूनिट का 24 वर्षीय कामगार भी संक्रमित पाया गया है। इनके अलावा गांव मैहरे के 41 वर्षीय व्यक्ति और गलोड़ के गांव बुढवीं के 32 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया स्वस्थ हुए 3 लोगों में हमीरपुर तहसील के गांव ललीण की 29 वर्षीय महिला, गांव दुधन का 28 वर्षीय व्यक्ति और टौणी देवी तहसील के गांव पटनौण का 40 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। ये सभी लोग एनआईटी परिसर में स्थापित कोविड केयर सेंटर उपचाराधीन थे। अब इन्हें घर भेजने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
Latest
- ITI नाहन में 40 यूनिट रक्तदान, उपायुक्त ने किया शिविर का शुभारंभ
- ID लखनपाल ने सियासी मंडी में बेचा अपना ईमान : CM सुक्खू
- फूल गोभी खाने वाले सावधान! हिमाचल में पहली बार फेल हुआ सैंपल, ये वजह…
- कांगड़ा में 24 मई तक हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट, DC ने किया सावधानियां बरतने का आग्रह
- राज्यपाल ने डॉ. भरत बरोवालिया की पुस्तक का किया विमोचन