नाहन: कोरोना वायरस की दहशत पूरे शहर समेत राज्य व देश में देखी जा रही है। ऐसे में जहां हर व्यक्ति मास्क पहने व सेनेटाइजर लिए स्वयं को सेनेटाइज करने की कोशिश में जुटा हुआ है। वहीं शहर को सेनेटाइज करने का जिम्मा नप के महज चार कर्मी अपने कंधों पर उठाए हैं। पिछले करीब दो सप्ताह से चारों कर्मी अपनी डयूटी को पूरी शिद्दत से निभा रहे हैं। पूरे शहर में मात्र चार कर्मी 8 घंटे से भी अधिक समय डयूटी देकर हमारी सुरक्षा में अहम योगदान दे रहे हैं।
एमबीएम न्यूज ने जब कर्मियों से पूछा कि क्या आपको डर नहीं लगता तो नसीम, अनिल व जीवन का कहना था, साहब डर तो लगता है लेकिन शहर के लोगों की सुरक्षा का सवाल है। डयूटी तो करनी ही पड़ेगी। फिलहाल 8 घंटे डयूटी कर रहे हैं, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो एकस्ट्रा डयूटी भी निभाएंगे। बहरहाल ऐसे कर्मियों को सलाम करना चाहिए, जिनकी बदौलत साफ-सुथरा वातावरण शहरवासियों को मिल रहा है।
कोरोना के डर से जहां हर व्यक्ति घर में दुबकने को विवश है, वहीं ये कर्मचारी बिना किसी छुट्टी के अपनी सेवाएं शिद्दत से दे रहे हैं।
Latest
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा को जमानत बचाने के पड़े लाले
- गिरिपार की निकिता शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया लोहा, 1500 मीटर की दौड़ में रजत पदक
- हिमाचल के स्कूलों में शिक्षकों व छात्रों को निर्देश, स्मार्ट उपस्थिति एप पर लगाए हाजिरी
- सीएम सुक्खू ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर किया शोक व्यक्त
- जोगिंद्रनगर में दर्दनाक हादसा… गौशाला में जिंदा जला पिता, बचाने गया बेटा भी झुलसा