संगड़ाह: उपमंडल की सताहन पंचायत में ग्राम सभा की बैठक में तालाबंदी का आरोप लगा है। इस बाबत ततस्वीरें जारी कर आरोपों की तस्दीक करने की कोशिश की गई है। आरोप है कि एक बजे से पहले ही पंचायतघर में ताले लगा दिए गए। इस कारण ग्रामीणों को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसी बीच पंचायत सचिव शर्मा ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि कोरम पूरा नहीं हुआ था। 2 बजे तक इंतजार किया गया। पंचायत के ही एक अन्य वार्ड में कार्यक्रम भी रखा गया था। सचिव ने कहा कि चंद लोगों को एकत्रित कर झूठा वीडियो बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोप लगाने वाले लोग एक महिला मंडल से जुड़े कार्य को करवाना चाहते थे।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा