नाहन: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की कमान सुखविन्द्र सिंह (सुक्खू) को मिलने से सिरमौर के युवा कांग्रेसी गदगद् है। अपनी खुशी का इजहार करने के लिए सिरमौर के कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय सोलंकी के नेतृत्व में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सोलन के केथलीघाट में जमकर स्वागत किया। इस अवसर पर सैंकडों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व लीगल सेल अध्यक्ष सुभाष तोमर ने भी प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया है। अपना पदभार ग्रहण करने के लिए सुखविन्द्र सिंह (सुक्खू) अपने गृहक्षेत्र हमीरपुर से शिमला जा रहे थे। इस दौरान सिरमौर के कांग्रेसियों ने करीब 100 से 150 किलोमीटर का सफर तय कर केथलीघाट में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत ढोल नगाडों से किया। इस दौरान पांवटा के कांग्रेसी भी केथलीघाट पहुंचे थे। प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में नाहन नगर परिषद के पार्षद कंवर अबरीश सिंह, राकेश गर्ग के अलावा नाहन कांग्रेस मंडल अनूप ठाकुर, विकास वर्मा व योगेंद्र इत्यादि भी मौजूद थे।
Latest
- हमीरपुर : सभी वाहनों की हो रही चैकिंग, SST ने व्यय पर्यवेक्षक का वाहन भी किया चैक
- चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी की सिरमौर में कृषि भूमि…
- हिमाचल में आबकारी विभाग ने पकड़ी 1.16 लाख लीटर अवैध शराब
- हनुमान बड़ोग व भराड़ी घाट के पंचायत प्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने समझा मतदान का महत्व
- हिमाचल में कमरा नंबर 302 में 302 की खौफनाक पटकथा, तीन फुट के बैग में लड़की की लाश