हरिपुरधार: सिरमौर जिले के सबसे ऊंचे शिखर चूड़धार व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रो हरिपुरधार, नौहराधार, कुपड़धार चांदपुर, थियानबाग, बड़ियाल्टा, सैलपाव व खड़ाह आदि क्षेत्रो में वीरवार रात से भारी हिमपात हो रहा है। ! चूड़धार में 3 फुट से भी अधिक बर्फ गिर गई है।! भारी बर्फ बारी के कारण क्षेत्र के कई प्रमुख मार्ग व संपर्क मार्ग अवरुद्व हो गए है।! सैकड़ो गांव में 15 से 18 घंटो तक बिजली आपूर्ति ठप्प रही। तापमान में भारी गिरावट आने के कारण पानी की पाइपंे जाम हो गई है। जिसके कारण हरिपुरधार बाजार में पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है।! कई प्रमुख मार्गो के बंद होने के कारण कुपवी, पंचभैया व हरिपुरधार में सैकड़ो छोटे बड़ें वाहन फंस गए है।! दर्जनो निजी व सरकारी बसो के रुट बंद हो गए है।! क्षेत्र को जिला मुख्यालय नाहन से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग हरिपुरधार ददाहू नाहन मार्ग में भारी बर्फ जमने के कारण इस मार्ग पर यातायात ठप्प हो गया है।! डल्याणू से लेकर हरिपुरधार तक 14 किमी लंबा बर्फीले रास्ते वाला सफर यात्रियों पैदल चल कर ही पूरा करना पड़ रहा है। ! सोलन मिनस मार्ग हरिपुरधार व रोनहाट के बीच बंद हो गया था जिसे यात्रियों ने कड़ी मशकत करके यातायात के लिए खोल दिया। ! लोक निमार्ण विभाग में सड़को को खोलने के लिए कोई भी पुख्ता इंतजाम नही किए है। ! विभाग के अधिकारी इन दिनो अवकाश पर है। रास्तो में फंसे यात्री खुद ही सड़को को खोलने में जुटे है। ! चूड़धार से स्वामी कमलानंद ने बताया की वहां पर तीन फुट से अधिक बर्फ जम चुकी है। वहां पर बिजली आपूर्ति वीरवार शाम से फेल है !
Previous Articleबर्फबारी वारिश ने फीका किया बूढ़ी दिवाली का रंग
Next Article Governor pays obeisance at Paonta gurudwara Nahan