नितेश सैनी/सुंदरनगर
प्रदेश में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। हादसे होने का सबसे बड़ा कारण वाहन चालकों द्वारा लापरवाही से वाहन चलाना है। वही ताजा घटनाक्रम में सरोआ में कमरुनाग दर्शन के लिए जा रहे 10 से 12 श्रद्धालुओं के साथ सड़क हादसा हो गया।
रविवार को कुटाहची गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 10 से 12 महिलाएं और एक बच्चा घायल बताए जा रहे है। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को निजी वाहनों से स्थानीय अस्पताल गोहर पहुँचाया गया। जहां पर सभी घायलो का इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि सभी घायलों में एक बच्चे और तीन महिलाओं की हालत नाजुक है। वही पुलिस मौके पर पहुँच जाँच में जुट गई है। हादसे की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गोहर मनोज वालिया ने बताया की हादसे के कारणों की जाँच की जा रही है।