वी कुमार/मंडी
पधर पुलिस ने अवैध बिरोजे के भरे ट्रक को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सोमवार तड़के द्रंग के समीप पुलिस थाना के सामने नेशनल हाइवे पर नाका लगा रखा था। इस दौरान बिरोजा से भरे ट्रक को रोका तो चालक कोई भी दस्तावेज पेश नही कर पाया। पुलिस ने बिरोजे से भर ट्रक सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी सुभाष चंद शर्मा की अगुवाई में पुलिस ने लगाए नाके के दौरान ट्रक (एचपी 12-4007) को तलाशी के लिए रोका तो उसमें बिरोजा से भरे टीन पाए गए। ट्रक चालक से मौका पर वन निगम द्वारा जारी बिरोजा ढुलान का परमिट को छानबीन के लिए मांगा गया तो वह बिरोजा का परमिट पेश नही कर पाया। पुलिस ने ट्रक चालक लायक राम पुत्र बतो राम निवासी गांव रीया, डाकघर गलोत, तहसील नालागढ़ जिला सोलन को वन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक से 540 टीन बिरोजा के बरामद किए हैं। वन निगम कुन्नू बीट के वन रक्षक बेली राम ने अवैध बिरोजा के टीनों की पुष्टि की है। वन निगम ने पकड़े गए अवैध बिरोजा की कीमत करीब छह लाख रूपए आंकी है।
उपमंडलीय पुलिस अधीक्षक पधर मदनकांत शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि अवैध बिरोजा के टीन कहां से लाए और बिरोजा की खेप को कहा ठिकाने लगाने ले जा रहा था।
Latest
- शहजादे व मोहतरमा की जुबानी जंग में कौन मारेगा बाजी ….?
- ऊना के अनुभव परमार भारतीय वायुसेना में बने फ्लाइंग ऑफिसर
- धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव में 71.30 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट
- लोकतंत्र के महापर्व पर DC किन्नौर ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
- शिमला संसदीय क्षेत्र में 71.26 % हुआ मतदान, नाहन में सबसे ज्यादा व कसुम्पटी में सबसे कम मतदान