एमबीएम न्यूज़/कुल्लू
कुल्लू पुलिस को रूसी महिला से हुए रेप मामले में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस को घटना के करीब 40 दिनों बाद इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में एक हिमाचल के कांगड़ा और दूसरा नेपाल का युवक बताया जा रहा है। जिन्हें पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर पाई है।
हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ कहने से गुरेज कर रही है। लेकिन इस मामले में एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री शाम 6 बजे प्रैस कांफ्रेंस के माध्यम से मामले का खुलासा करेगी। पर्यटन नगरी मनाली में एक 33 वर्षीय रूस की महिला ने 26 अक्तूबर को मनाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके साथ मनाली में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। मगर पुलिस को सुराग नहीं मिल रहा था। ऐसे में पुलिस ने छानबीन करते हुए करीब 40 दिन बीत जाने के बाद रेप की घटना को सुलझाने में कामयाबी मिली है।
रूस की महिला ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया था कि 25 अक्तूबर की रात को ओल्ड मनाली में डिनर करने के बाद जब वह अपने रूम जा रही थी तो दो लोगों ने उसे जबरदस्ती पकड़ा और उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना को अंजाम देने के बाद वे लोग फरार हो गए थे। लिहाजा पुलिस ने पीड़ित विदेशी महिला के बयान पर आईपीसी की धारा 341, 382, 323, 504 376-डी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।
Latest
- CIPET बद्दी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 3 वर्ष का होगा डिप्लोमा
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा को जमानत बचाने के पड़े लाले
- गिरिपार की निकिता शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया लोहा, 1500 मीटर की दौड़ में रजत पदक
- हिमाचल के स्कूलों में शिक्षकों व छात्रों को निर्देश, स्मार्ट उपस्थिति एप पर लगाए हाजिरी
- सीएम सुक्खू ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर किया शोक व्यक्त