नितेश सैनी/सुंदरनगर
कहते हैं, जब प्यार परवान चढ़ता है तो नहीं देखा जाता की कौन किस जाती और समुदाय से सबंध रखता है। ऐसा ही मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सुंदरनगर में सामने आया है। यहा दो विभिन्न समुदायों के एक प्रेमी जोड़े द्वारा विवाह करने के बाद मंडी पुलिस अधीक्षक से पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई है। डीनक निवासी लड़की व मैरामसीत निवासी लड़के ने एक पत्र सौंपकर मांग की है कि उसे और उसके पति को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए। इसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा के लिए सुंदरनगर थाना में भेज दिया गया।
मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया कि उपरोक्त लड़की 25 सितंबर को बालिग हो गई थी और लड़का भी शादी के लिए बालिग है। उन्होंने बताया कि दोनों ने 27 सितंबर को सुंदरनगर न्यायालय में ऐफिडेविट के द्वारा शादी रचा ली थी। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को लड़का व लड़की घर से भाग गए थे। गुरबचन सिंह ने बताया कि लड़की के परिजनों ने सुंदरनगर थाना में लड़की को लेकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को लड़का व लड़की ने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक मंडी से गुहार लगाई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने लड़का व लड़की के परिजनों को थाने में काउंसलिंग कर लड़की को लड़के के साथ उसके ससुराल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा लड़का व लड़की से शादी के दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया जिस पर दस्तावेज की तहकीकात करने पर दुरूस्त पाए गए। गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले पर लगातार नजर बनाई रखी है और कानून के खिलाफ कार्य करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
थाना प्रभारी गुरुबचन सिंह ने बताया की सुंदरनगर के मेरमसित निवासी युवक व डीनक निवासी युवती ने एसपी मंडी से मांग की है की हमें पुलिस प्रोटेक्शन की जरूरत है, वही उच्च अधिकारियों के दिशा आदेश पर छानबीन की गई तो दोनों ने पुलिस के समक्ष शादी के दस्तावेज पेश किए है। उन्होंने मांग की है की हमे अपने सगे सबन्धियो से खतरा है तो दोनों परिवारो को बुला कर छानबीन की गई है और दोनों को पुलिस प्रोटक्शन दी है और मामले की जाँच जारी है।
थाना प्रभारी गुरुबचन सिंह ने बताया की युवती की उम्र विते 25 सितम्बर को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है युवक की उम्र भी लगभग 22 वर्ष है और दोनों ने 27 सितम्बर को दोनों ने सुंदरनगर अदालत में शादी की है। और दोनों की पुलिस की तरफ से हर सहायता प्रदान की जाएगी।
Latest
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी
- ऊना : स्टोन क्रशर उद्योग के कार्यालय में लाखों की चोरी, कर्मचारियों पर संदेह
- राजगढ़ : गिरी नदी में डूबा चंडीगढ़ का युवक, दोस्तों संग आया था घूमने
- YouTube से अश्लील वीडियो डिलीट करवाने की आड़ में बजुर्ग से लाखों की ठगी