जीता सिंह नेगी/रिकांगपिओ
शुक्रवार को तांगलिंग के कांगरांग खड्ड में अचानक बाढ़ आने से खड्ड को पार करते महाराष्ट्र के पुणे की महिला व एक अन्य युवक शिमला निवासी कुलदीप ठाकुर भी इस बाढ़ में बह गया था। अभी तक इन दोनों के शव नही मिल पाए हैं। गौर रहे कि पिछले दो दिनों में किन्नर-कैलाश यात्रा में कुल 260 ट्रेकर्स बचाए गए हैं। बारिश के कारण कुछ श्रद्धालु गुफा व गणेश पार्क में रहे। उन्हें रविवार को सुरक्षित निकाला गया।
उधर बाढ़ में बहे कुलदीप ठाकुर व महाराष्ट्र के पुणे की संगीता मोरया की खोज के लिए रेस्क्यू टीम सर्च अभियान जारी है। दोनों के बाढ़ में बहने की सूचना उन के साथियों ने दी थी। प्रशासन के साथ आपात बैठक के बाद स्थानीय विधायक जगत सिंह नेगी ने कांगरांग नाला भी गए। जहां से दो श्रद्धालु बाढ़ की चपेट मे आने से बह गए थे। नेगी के निर्देश के बाद प्रशासन व स्थानीय लोगों ने मिल कर कांगरांग नाला के पास अस्थाई पुल लगाया गया।
नेगी किन्नर कैलाश से दर्शन कर वापिस लौटते समय श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों से भी मिले व उनके समस्याओं को सुना। दिगर है कि अधिकारिक तौर पर किन्नर कैलाश की यात्रा 1 अगस्त से 11 अगस्त तक निर्धारित होती है। इस यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से मेडिकल की सुविधा श्रद्धालुओं को प्रदान करवाई जाती है। लेकिन हर वर्ष देखा गया है कि कई श्रद्धालु अपने स्तर पर ही यात्रा शुरू कर लेते है। ऐसी यात्राओं को रोका जाना चाहिए।
Latest
- अपने निजी स्वार्थ के लिए वन संपदा को न करें नष्ट, जंगलों को बचाने में करें सहयोग
- स्पीति वैली से हेलीकाॅप्टर से काजा पहुंची EVM मशीनें, कड़ी सुरक्षा में पहुंची स्ट्रॉन्ग रूम
- हिमाचल में पुल की अप्रोच दीवार तोड़कर खड्ड की तरफ लुढ़की कार, बाल-बाल बचे 4 अनमोल जीवन
- राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे द स्कॉलर्स होम स्कूल के छात्र
- कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 67.97 प्रतिशत हुआ मतदान