एमबीएम न्यूज़ / बद्दी
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल का रविवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एआईसीसी के सचिव एंव सह प्रभारी हिमाचल विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बबलू पंडित, नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा व युवा कांग्रेस नेता विनोद सुल्तानपुरी ने कार्यकर्ताओं सहित जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल हिमाचल के दौरे पर हैं। इस दौरान वह प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस को एकजुट करने के साथ-साथ कांग्रेस में नये रक्त का संचार करेंगी। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जहां कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का यह दौरा महत्वपूर्ण है।
वहीं कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के मद्देनजर भी प्रदेश प्रभारी का दौरान अहम माना जा रहा है। रविवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का एआईसीसी के सचिव एंव सह प्रभारी हिमाचल विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बबलू पंडित व नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान जहां विधायक लखविंद्र राणा व युवा कांग्रेस नेता विनोद सुल्तानपुरी ने कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा की वहीं इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित ने आगामी लोक सभा चुनावों पर चर्चा की।
बबलू पंडित ने कांग्रेस प्रभारी को विश्वास दिलाया कि इस बार लोकसभा चुनावों में इंटक चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत को जी-जान लगाएगी। बबलू पंडित ने प्रदेश प्रभारी को बताया कि बीबीएन में प्रदेश के हर जिले के लोग रोजगार कर रहे हैं। लोकसभा चुनावों से पहले इंटक बद्दी में विशेष स मेलन आयोजित करेगी। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के युवाओं व लोगों को एकत्रित किया जाएगा।
इस मौके पर रजनी पाटिल के साथ गुरकीरत सिंह कोटरी, विधायक लखविंद्र राणा, इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित, युवा कांग्रेस नेता विनोद सुल्तानपुरी, यूथ कांग्रेस नालागढ़ के अध्यक्ष मोंटी, इंटक के जिला महासचिव वरूण कालिया, दून इंटक अध्यक्ष गुरपाल लवाणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम लाल चौधरी, महासचिव खेम चौधरी, मनदीप ठाकुर, विक्की चौधरी, लवप्रीत ठाकुर, प्रवीन ठाकुर, कुलविंद्र काला, गोगी, भानू, तिलक राज समेत अन्य कांग्रेस व इंटक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा