ऊना (एमबीएम न्यूज़) : अंब के तहत एक गांव की एक महिला ने पंजाब के व्यक्ति पर शादी के नाम पर धोखा देकर शारीरिक शोषण का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि 2010 में पंजाब निवासी व्यक्ति ने उसके साथ विवाह किया था।
करीब छह वर्ष पता चला कि पंजाब के व्यक्ति ने विवाह को कागजात में दर्ज नहीं करवाया था। महिला के अनुसार उसे शादी के नाम पर वह व्यक्ति लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।