नाहन(एमबीएम न्यूज़): पुलिस थाना पच्छाद के तहत सोहन लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नारग के समीप चरस पकडने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर सांय पुलिस ने नारग के समीप नाका लगाया था। यातायात चैंकिग के दौरान मोड़ पर धरयार गांव की ओर से व्यक्ति आया, जिसके हाथ में एक केरी बेग था। वह पुलिस को देखकर भागने लगा, पुलिस ने युवक को काबू कर लिया।
आरोपी मोहर सिंह पुत्र झागड़ राम निवासी गांव धार डा. लेउनाना, तहसील राजगढ़ निवासी है। केरी बैग की जांच के दौरान बैग से अवैध रूप से ले जाई जा रही 2.500 कि.ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। एसपी रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि की है।