बद्दी(एमबीएम न्यूज़): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सोमवार को दून विस से भाजपा प्रत्याशी परमजीत सिंह पमी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। यूपी के इस हिंदू नेता व योगी की एक झलक को देखने के लिए दून पहाड से लोगों का भारी जनसैलाब उमड पडा। आयोजकों द्वारा बनाए गए पंडाल जनसभा के लिए छोटा पड गया और हजारों लोग स्थल के बाहर ही घूमते रह गए। पहाडी क्षेत्री से आई महिलाओं ने रैली में भाग लेकर उनकी विजयी गाथा के गीत गाए।
रैली में उमडे जन सैलाब से राजनीतिक पर्यवेक्षक बदलाव के रुप में देख रहे हैं और इस रैली को आज तक इतिहास की सबसे बडी रैली बता रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के स्टार प्रचारक आदित्य नाथ योगी ने कहा कि कांग्रेस ने देव भूमि को माफिया का अड्डा बना दिया है। यहां पर बेटी व बहुओं के साथ अत्याचार हो रहे है और उन्होने अपरोक्ष रुप से कई बार ज्योति हत्याकांड की चर्चा करके मौहाल गर्मा दिया।
बद्दी में दून विस से भाजपा प्रत्याशी सरदार परमजीत सिंह पमी के पक्ष में आयोजित चुनाव रैली में बतौर मुख्य अतिथि योगी ने बोलते हुए कहा कि लोगों के उत्साह को देखते हुए कांग्रेस ने पहले ही हार मान ली है। केंद्र ने प्रदेश के लिए 69 राष्ट्रीय मार्ग स्वीकृत किए है लेकिन प्रदेश की निकम्मी सरकार ने आज तक उनके डीपीआर नहीं बना पाई है। कांग्रेस ने दस वर्ष में प्रदेश में 20 हजार करोड़ हिमाचल के विकास पर खर्च किए लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने मात्र तीन वर्षो में चालीस हजार छह सौ करोड़ रुपये व्यय किए है।
मात्र 21 मिनट के अपने संक्षिप्त भाषण में उन्होंने वीरभ्रद सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि यह सरकार केवल लूट कसूट करने तक ही सीमति रही। यही नहीं यहां के सैनिक देश की सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की बाजी देते है। अगर प्रदेश को पुन: देव भूमि बनाना है तो भाजपा के प्रत्याशी परमजीत सिंह पमी को शिमला भेजना पड़ेगा। इससे पहले सांसद विरेंद्र कश्यप, हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनकड़, कालका की विधायक लतिका शर्मा, पूर्व विधायक विनोद चंदेल व भाजपा प्रत्याशी परमजीत सिंह, बलविंद्र ठाकुर, ईश्वर ठाकुर व पार्षद एडवोकेट संदीप सचदेवा ने भी जनता को संबोधित किया।
इस मौके पर अंबाला के विधायक असीम गोयल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य डा. श्रीकांत शर्मा, डीआर चंदेल, दर्शन सिंह सैणी, जिला भाजपा सचिव बलविंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, हंस राज चंदेल, पार्षद संजीव सचदेवा, लघु उद्योग भारती के प्रदेश महाममंत्री राजीव कंसल, कृष्ण कौशल , ईश्वर ठाकुर, जिप सदस्य सुमन लता, ममता भारद्वाज, तारा कौशल, बलमा शर्मा, गोपाल ठाकुर समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महिलाओं की संख्या देख कर योगी हुए गदगद
आदित्य नाथ योगी ने कहा कि जब वह दिल्ली से चले तो रास्ते में काफी कोहरा था। उन्हें लगा कि बद्दी में उन्हें सुनने के लिए कौन आएगा लेकिन जैसे वह बद्दी पहुंचे और यहां के खुशगवार मौसम व ऊपर सेउम्मीद से ज्यादा भीड़ ने उनमें जोश भर दिया। खास कर महिलाओं की संख्या देख कर तो वह काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने दावा किया है कि दून की जनता परिवर्तन के मूढ़ में है प्रदेश में भाजपा के सरकार बनेगी वहीं दून में भी कमल खिलेगा। ईश्वर ठाकुर ने सभी लोगों को रैली में आने पर धन्यावाद किया।
माफिया राज हटाने के लिए सरदार को बनाया प्रत्याशी
यूपी के सीएम योगी ने प्रदेश भाजपा द्वारा प्रदेश में उतारे गए एकमात्र सिक्ख प्रत्याशी की पीठ पर हाथ रखकर उसकी जमकर प्रशंसा की और कहा कि गुंडा गर्दी हटाने के लिए आपको हमने एक सरदार (सिक्ख) प्रत्याशी दिया है। सवा लाख से एक लड़ाऊ तभी गुरु गोबिंद कहलाऊं की कहावत दून चरितार्थ करेगा। जिस प्रकार एक सिख सवा लाख का बराबरी करता है तो दून से सरकार इन भ्रष्ट लोगों को हटाएगा तथा उनकी जहां पर जगह है वहीं पर उन्हें लाने का कार्य बाद में भाजपा सरकार करेगी। भाजपा ने दून में काफी सूझ-बूझ से ही सरकार को चुनाव में उतारा है और स्वच्छ छवि का सरदार की इस माफिया व भ्रष्ट लोगों को हटाएगा।
जोगिंद्रा बैंक के निदेशक राजकुमार ने छोड़ी कांग्रेस
जोंगिद्रा बैंक के निदेशक व दून कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार नेगी ने भाजपा के दामन थाम लिया। वहीं लोक जन शक्ति की प्रदेश इकाई, हिंद मजदूर सभा की प्रदेश इकाई, हिमाचल मजदूर संघ ने भी भाजपा को समर्थन किया है। दून भाजपा ने इनका स्वागत किया।