ब्यूरो / नाहन: भारतीय जनता पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी का बुधवार को नाहन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गडकरी राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अटल स्कूल यूनिफार्म योजना के शुभारम्भ पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता करने के लिए आज नाहन पहंुचे। मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, उनके मंत्रिमण्डल के सहयोगी, सांसद एवं विधायकगण और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गडकरी का स्वागत किया। गडकरी के साथ पहुंचे राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष शांता कुमार, सांसद एवं राष्ट्रीय भाजपा महासचिव जे.पी. नड्डा और प्रदेश भाजपा प्रभारी कलराज मिश्र का नाहन पहंुचने पर जोरदार स्वागत किया गया। परम्परागत वेशभूषा पहने भारी संख्या में एकत्र जन समूह ने गडकरी और अन्यों का स्वागत किया। गडकरी को सिरमौर जिला आने पर ऊन का लोईया व ‘डांगरा’ भेंट किया गया।
Latest
- CIPET बद्दी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 3 वर्ष का होगा डिप्लोमा
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा को जमानत बचाने के पड़े लाले
- गिरिपार की निकिता शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया लोहा, 1500 मीटर की दौड़ में रजत पदक
- हिमाचल के स्कूलों में शिक्षकों व छात्रों को निर्देश, स्मार्ट उपस्थिति एप पर लगाए हाजिरी
- सीएम सुक्खू ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर किया शोक व्यक्त