शिमला – राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने असम के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व में ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे जे.बी. पटनायक के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। पटनायक का मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तिरूपति में निधन हो गया। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि पटनायक एक प्रखर और अनुभवी राजनेता थे। उनका निधन कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ देश के लिए विशेषकर उड़ीसा राज्य के लोगों के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि पटनायक के ओडिशा की राजनीति और वहां के विकास में योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। वीरभद्र सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Latest
- कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 67.97 प्रतिशत हुआ मतदान
- CIPET बद्दी में 9 जून को होगी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए कम्प्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा
- 800 कर्मचारी संभालेंगे शिमला लोकसभा सीट की मतगणना का जिम्मा
- नवभारत युवा संघ के अध्यक्ष आदित्य दत्त शर्मा ने मतदाताओं को पुष्प देकर दिया सम्मान
- Exit Poll : 2004 -2024: एग्जिट पोल बनाम वास्तविक परिणाम – क्या कहते हैं आंकड़े?