पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज): थाना के तहत कुंजा मतरालियों क्षेत्र में कुछ बाइकर्स ने पहले तो लड़कियों को छेड़ा और फिर पैट्रोल पंप के कर्मी द्वारा रोकने पर उसकी डंडा लेकर धुनाई कर डाली।
पुलिस के अनुसार लखन सिंह निवासी कुंजा मतरालियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि 17 जून को समय करीब 8 बजे सुबह यह पैट्रोल पंप पर अपनी ड्यूटी कर रहा था। करीब साढ़े 8 बजे बाइक पर तीन लडक़े पांवटा की तरफ से आए तो लड़कियों को छेडऩे लगे।
इस पर लखन ने लडक़ों को ऐसा करने से मना किया, तो उपरोक्त लडक़े हाथ में डंडा लेकर आए और उसे पंप पर जाने से रोका। साथ ही उसके साथ डंडे से मारपीट भी की। एसपी सौम्या के अनुसार मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।