Author: MBM News

नाहन: भारी बारिश के चलते पांवटा साहिब के कुंडियों ग्राम पंचायत के तहत आने वाले टोका नगला, गुलाब गढ सहित आधा दर्जन गांव में किसानों की फसलों पर तबाही मचा दी है। मूसलाधार बारिश को हलके बादल फटने की घटना से भी जोडकर देखा जा रहा है क्योंकि घटना मेें किसानों की धान की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई है। साथ ही कच्चे मकान व ओबरे क्षतिग्रस्त हुए है। फिलहाल प्रशासन नुक्सान का जायजा लेने में जुटा हुआ है।  जानकारी के मुताबिक इस मौसमी मार से क्षेत्र के 50 परिवारों को करीब लाखों रूप्ये का नुक्सान फसल के नुक्सान…

Read More

नाहन: हिमाचल निर्माता डा0 वाई एस परमार के गृह जिला सिरमौर में 106वीं जयंती पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। जयंती के मौके पर कांग्रेसी नेताआंे, प्रशासनिक अधिकारियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हिमाचल निर्माता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नाहन माल रोड पर स्थित डा0 वाई एस परमार की प्रतिमा पर आज सुबह से ही माल्यार्पण करने का सिलसिला चला रहा। यहां कांग्रेसी नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य कई संगठनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अजय सोलंकी ने बताया कि डा0 वाई एस परमार हिमाचल…

Read More

नाहन: हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज व शहरी निकाय संस्थाओं पर अफसरशाही हावी है। निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को शक्तियां प्रदान करने की बजाए भाजपा सरकार द्वारा अफसरशाही को सशक्त किया जा रहा है। यह बात नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य सभा सांसद व पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मनीशंकर अययर ने कही। उन्होनें कहा कि 2006 में वीरभद्र सरकार के दौरान पंचायत व शहरी निकाय के प्रतिनिधियों को शक्तियां प्रदान करने की दिशा में उचित कदम उठाए गए थे लेकिन बाद में धूमल सरकार ने इसे आगे नहीं बढाया। नतीजा यह हुआ कि अफसरशाही हिमाचल…

Read More

नाहन :  सोमवार को भारी बारिश के चलते नाहन-शिमला मार्ग पूरी तरह से यातायात के लिए बाधित रहा। नाहन से करीब 4 किलोमीटर दूरी पर सडक पर भारी मलबा आ गिरा जिससे यातायात करीब 7 घंटे बाधित रहा। मार्ग बंद होने के चलते सैंकडो मार्ग फंसे रहे जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतें पेश आई। सडक के दोनो तरफ वाहनों की लम्बी – लम्बी कतारें नजर आई। मार्ग करीब 12 बजे बंद हुआ और शाम करीब 6 बजे यातायात के लिए बहाल हुआ। मार्ग बंद होने के चलते प्रशासन ने किसी तरह की कोई कारवाई नहीं की। नतीजन लोगों…

Read More

नाहन: 13वीं आरिफ मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता रविवार देर शाम सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नाहन कैंट ने नया बाजार को ट्राई ब्रेकर में हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने हिस्सा लिया था । पहले हाफ में नया बाजार टीम ने 1-0 से बढत बना ली थी। लेकिन आखिर में नाहन कैंट टीम ने 1-1 कर मैच को ड्रा की स्थिति में ला दिया। मैच का अंतिम फैसला ट्राई ब्रेकर के माध्यम से हुआ जहां नाहन कैंट टीम ने नया बाजार की टीम को 3-2 से हराकर ट्राफी को अपने नाम किया।…

Read More

नाहन: बच्चे हमारे भी है और बच्चें औरो के भी है। इसी प्रेरणा के साथ सिरमौर पुलिस ने शनिवार को भांग के पौधो को नष्ट करने का अभियान चलाया। युवाओं को नशे की प्रवृति से बचाने के लिए रविवार को पुलिस जवानों की दो टीमों ने भांग उखाडों अभियान को अंजाम दिया। इस अभियान के लिए पुलिस ने 50 से ज्यादा जवानों की दो टीमें गठित की। इन टीमों ने नाहन के समीप जंगल में भांग के पौधों को भारी मात्रा मंे नष्ट किया। बता दें कि इन दिनों भांग से भरी चिलम और सुलफा पीने के आदी युवा भांग…

Read More

नाहन: कालाआम्ब पुलिस को करीब 3 साल की एक बच्ची जोहडो गांव के समीप लावारिस स्थिति में मिली है। हालांकि बच्ची कुछ भी बोलने की स्थिति में नहंी है लेकिन पुलिस यही मान रही है कि बच्ची को उसके अपनों ने ही जान बूझकर अपने हाल पर छोडा है। बच्ची की भाषा शैली व खाने के आधार पर पुलिस यह मान रही है कि बच्ची बिहार, झारखंड या फिर उतर प्रदेश की रहने वाली है। कुछ साल पहले कालाआम्ब में एक कन्या भ्रुण फैंकने की घटना हुई थी लेकिन ऐसा पिछले कई सालों में नहंी हुआ जब एक मायूस को…

Read More

पांवटा साहिब: नेशनल हाईवे-72 पर सूरजपुर के नजदीक एक प्राईवेट बस अनियन्त्रित होकर पेड से टकरा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ये हादसा सुबह करीब 10 बस के आगे चल रही एक मोटरसाईकिल को टक्कर मारने के बाद हुआ। इस हादसे में बस में सवार करीब 35 लोग घायल हो गए। जिसमें से 32 लोगों को उपचार के लिए पंावटा अस्पताल ले जाया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार 8 गंभीर रूप् से घायल हुए लोगों को पीजीआई चंडीगढ व तीन…

Read More

नाहन: नैशनल हाईवे 72 पर कटासन के नजदीक एक कार हादसे में लोक निर्माण विभाग के नाहन स्थित एसपी अनिल शर्मा व उसकी एम्बेसडर गाडी का चालक कर्मवीर सिंह घायल हो गए। यह हादसा शनिवार शाम करीब साढे 5 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार कटासन मंदिर के नजदीक पंजाब की एक गाडी पीबी70-0600 के चालक नरेन्द्र ने गलत दिशा से आते हुए लोक निर्माण विभाग के एससी की एम्बेसडर गाडी एचपी51-1512 को टक्कर मार दी। जिसके बाद एम्बेसडर गाडी में सवार एससी अनिल शर्मा व गाडी चालक घायल हो गए। थाना सदर के एसएचओ लायक राम सिसौदया ने पुष्टि करते…

Read More

नाहन: शनिवार सुबह पांवटा विकासखंड के हरिपुर खोल गांव के स्थानीय खड्ड में बारात की 4 गाडियां बह जाने की खबर है। इस हादसे में 8 लोग लापता है। शाम तक लापता लोगांे को ढूंढने के प्रयास जारी थे। जानकारी के मुताबिक दो चचेरे भाईयों की बारात नलका गांव से मातर जा रही थी। जैसे ही बारात की कुछ गाडियां खड्ड पार करने लगी उसी वक्त अचानक खड्ड में पानी का जलस्तर 30 फुट तक जा पहुंचा। शाम तक पानी में बहे लोगों की तलाश के लिए सर्च आपरेशन जारी था। मौके पर डीसी व एसपी के अलावा पांवटा प्रशासन…

Read More