Author: MBM News

नाहन – औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक प्रतिष्ठित कंपनी के करीब 300 कामगारों ने कंपनी प्रबधंन के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी की। कंपनी परिसर में इस दौरान कामगारों ने प्रबधंन का पुतला भी फूंका। आरोप है कि फैक्टरी प्रबधंन ने एकाएक इन कामगारों को काम छोडने के नोटिस थमा दिए है जिससे यह कामगार प्रबधंन के खिलाफ विरोध पर उतर गए है। कामगारों का कहना है कि जेएचएस कंपनी ने पीएंडजी कंपनी के साथ 7 साल के लिए उनका करार करवाया है मगर मात्र 3 साल के बाद ही उनको कंपनी से निकालने के फरमान जारी हो गए…

Read More

पांवटा साहिब – बुधवार देर शाम एस0डी0एम0 पांवटा साहिब श्रवण मांटा की अगुआई में मानपुर देवडा में बिना आधिकारिक अनुमति से चलाए जा रहे तीन स्टोन क्रशर को सील कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए एस0डी0एम0 पांवटा ने बताया कि पिछले कुछ समय से बिना आधिकारिक अनुमति से काम कर रहे इन स्टोन क्रशर के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसको लेकर जिला खनन अधिकारी संजीव शर्माए थाना प्रभारी पांवटा भीष्म ठाकुरए खनन निरीक्षक योगराज सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ इन स्टोर क्रशर का औचक निरीक्षण किया गया तथा मौके पर ही देवराज स्टोन क्रशरए…

Read More

नौहराधार – सोलन मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह एक मारूति कार के करीब 150 मीटर खाई में लुढकर जाने से दो लोग घायल हो गए है। जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया है। हादसा सुबह साढे 5 बजे के करीब पेश आया। उक्त कार सोलन से हरिपुरधार की ओर जा रही थी। 108 एबुलैंस के ईएमटी सुधीर शर्मा व चालक अरूण भारद्वाज ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार देकर राजगढ अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। नौहराधार पुलिस के एएसआई देवराज ने बताया कि कार में कुल तीन लोग सवार थे। जिसमें दो घायलों को अस्पताल में…

Read More

नाहन – पीएचडी की डिग्री पाकर नागालैंड के राज्यपाल व पूर्व सीबीआई निदेशक अश्विनी कुमार बेहद उत्साहित है। इनका कहना है कि शिक्षा ग्रहण करने के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती बस मुकाम हासिल करने की तमन्ना दिल में होनी चाहिए। अश्विनी कुमार बुधवार को अपने पैतृक शहर नाहन पहुंचे जहां उन्होनें अपने मित्रों से मुलाकात कर अपनी पुरानी यादें ताजा की। बता दें कि 24 मई को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी अश्विनी कुमार को पीएचडी की उपाधि से नवाजेगें। वहीं राज्यपाल ने बुधवार को नाहन में हिमाचल प्रदेश में दसवीं की परीक्षा में दूसरे स्थान पर रही नाहन एसवीएन…

Read More

नाहन – पच्छाद कांग्रेस मंडल की मासिक बैठक पूर्व विधायक गंगू राम मुसाफिर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से विकास कार्यो का जायजा लिया गया। मुसाफिर ने भू-स्तर पर कार्यो की समीक्षा की। साथ ही विकास कार्यो पर चर्चा भी की। उन्होनें कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर रहने का आहवान किया। बैठक में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Read More

नाहन – शहर में निरतंर बढ रही पेयजल किल्लत को लेकर नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल बेहद गंभीर नजर आ रहे है। एक ओर जहां विधायक इस समस्या को लेकर लगातार आईपीएच के अधिकारियों व प्रशासन के संपर्क में है, वहीं विधायक ने शहर को पानी की सप्लाई करने वाली खैरी उठाउ पेयजल योजना का भी जायजा लिया है। साथ ही योजना की पूरी वस्तुस्थिति भी जांची है। विधायक ने इस दौरान योजना में कई खामियां पाई। विधायक डा. राजीव बिंदल ने बताया कि खैरी योजना मंे चार ट्यूबबैल है। टयूबबैल नं0 1 पूरी तरह खराब पडा है। इसकी…

Read More

नाहन – पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 22वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन नाहन में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान ने स्व. राजीव गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होनें देश में पंचायतराज को मजबूती से लागू किया और देश को प्रगति के शिखर पर पहुंचाया। इससे पूर्व स्व. प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उधर स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल मंे आयोजित शिविर में भारी संख्या में…

Read More

नाहन – सेना द्वारा प्रदेश के 4 जिलों के जवानों के लिए आगामी 15 जून से 22 जून तक सेना में विभिन्न पदों के लिए सोलन जिला के डगशाई में सेना भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश में यह पहला मौका होगा जब लिखित परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को नेगेटिव मार्किंग प्रक्रिया से गुजरना पडेगा। सेना के अधिकारियों का तर्क है कि ओवजेक्टिव तरीके से पूछे जाने वाले जवाबों में कई बार गलत अभ्यार्थियों का चयन हो जाता है। सेना के कर्नल सी बी छेती नाहन में मिडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि भर्ती मंे सैनिक ट्रेडस…

Read More

नाहन – पुलिस अधिकारी से नागालैंड के राज्यपाल के पद पर पहुंचे डा0 अश्वनी कुमार सोमवार दोपहर अपने पैतृक जिला सिरमौर पहुंचे। प्रदेश की सीमा पर हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीटयूशन के छात्रों व प्रबधंन ने डा0 कुमार का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संस्थान के प्रबधंन से अनऔपचारिक बातचीत में डा0 कुमार पीएचडी की शिक्षा पूरी करने पर बेहद खुश नजर आए। साथ ही जीवन का सर्वोच्च मुकाम हासिल करने से भी डा0 कुमार के चेहरे पर खुशी नजर आई। गौरतलब है कि डा0 कुमार ने मैनेजमेंट में पीएचडी करने के लिए हिमाचल विश्वविद्यालय में 6 साल पहले पंजीकरण…

Read More

नाहन – शाही परिवार से संबध रखने वाली 27 वर्षीय माधवी सिंह जल्द ही बालीवुड की ‘अगली’ में पुलिस आफिसर की भूमिका में दिखाई देगी। यह फिल्म फ्रांस में आयोजित होने वाले कान्स फिल्म फेस्टीवल में प्रदर्शित हो रही है। फिल्म फेस्टीवल शुक्रवार से शुरू हो चुका है। भारत में यह फिल्म जल्द रिलीज होनी हे। इससे पहले भी माधवी सिंह ‘बुडढा मर गया’ फिल्म में अभिनय कर चुकी है। हालांकि फिल्म के बाद उसके कैरियर में कुछ ब्रेक लग गया था। लेकिन अब ‘अगली’ फिल्म में एक बार फिर माधवी सिंह को बडे पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।…

Read More