Author: MBM News

ऊना (एमबीएम न्यूज) : अंब- ऊना रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल को 108 रोगी वाहन की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां  से एक गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।            जानकारी के अनुसार कैलाशनगर लुधियाणा निवासी गगनदीप व इसका दोस्त राजा चिंतपूर्णी से माथा टेककर वापिस आ रहे थे कि रविवार सुबह घंडावल के समीप अज्ञात वाहन ने इनको अपनी चपेट में ले…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज) : अंब के गांव नंदपुर में जहरीला पदार्थ निगलकर गंभीर हालत में उपचाराधीन चल रहे युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।             जानकारी के अनुसार नंदपुर निवासी जतिंद्र उम्र 27 ने 4 अगस्त वीरवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिस पर तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे होशियारपुर स्थित एक अस्पताल ले गए थे। गंभीर हालत में उपचाराधीन चल रहे जतिंद्र ने शनिवार देर…

Read More

नालागढ (एमबीएम न्यूज) : नालागढ़ में एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार अर्जुन 13 वर्ष पुत्र लालू प्रसाद निवासी मीरगंज उत्तर प्रदेश अपनी माता के साथ आर्युवेदिक चिकित्सालय में स्थित चिकित्सक आवास में खेल रहा था उसकी माता चिकित्सक के घर में घरेलू कार्य करती थी।           रविवार को छुट्टी होने की वजह से अपनी माँ के साथ आ गया उसकी माता घर के अंदर घर का काम कर रही थी और अर्जुन बाहर नंगे पांव खेल रहा था और अचानक उसका हाथ…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज) : हरोली क्षेत्र के गांव बढेड़ा में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई है। मृतका की पहचान अनुराधा पत्नी भूषण सिंह वासी बढेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।         जानकारी के अनुसार बढ़ेडा निवासी अनुराधा अपने घर के समीप काम कर रही थी, कि तभी अचानक ही उसे जहरीले सांप ने डंस लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगडऩे लगी। तबीयत बिगड़ता देख परिजन उसे ऊना अस्पताल ले आए,…

Read More

चंबा (एमबीएम न्यूज) : तीसा-नलवाड़ मार्ग पर काम पर जा रही एक महिला की पत्थर लगने से मौत हो गई। जबकि, दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनो महिलाएं लोक निर्माण विभाग मंडल तीसा में कार्यरत थी। जो रविवार को सुबह डयूटी पर जा रही थी। घायल महिला का तीसा अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। जबकि, मृत्तक महिला का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया हैं।           जानकारी के अनुसार नेत्रु पत्नी चेत सिंह निवासी नरवाड़ तथा मानो पत्नी मीर सिंह रविवार को कार्यालय जा रही थी। इस दौरान अचानक…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने खास अफसरों संग रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। वीरभद्र का हेलिकाप्टर के माध्यम से दिल्ली जाने का कार्यक्रम तय था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका काफिला सड़क मार्ग से गया।          मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे वीरभद्र दिल्ली रवाना हुए। बताया गया है कि वह दिल्ली में किसी आधिकारिक बैठक के लिए गए हैं। बैठक किसके साथ है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है, मगर वह 10 अगस्त को लौट आएंगे।            सनद रहे कि वीरभद्र सिंह के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले को…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज) : ददाहू-रेणुका मार्ग पर पहाडी गिर जाने से गिरीपुल के पास रविवार को मार्ग अवरूद्ध हो गया। यह मार्ग लगभग तीन घंटे बंद रहा। जिसके चलते संगड़ाह, हरिपुरधार, पांवटा व सतौन जाने वाले यात्रियों को भारी परेशनियों का सामना करना पडा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 5 बजे इस मुख्य मार्ग पर भारी मात्रा में पहाडी दरकने से मलबा आ गया।            गनीमत यह रही है कि गिरीपुल के पास यह पहाडी पुराने पुल पर नहीं गिरी, नहीं तो पूरे  क्षेत्र की आवाजाही पर व्यापक असर भी पड सकता था। लोक निर्माण विभाग…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों में पहली से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मिड-डे मील योजना के तहत प्रति छात्र कुकिंग व कनवर्शन दरों में प्रथम जुलाई, 2016 से बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर (प्रथम से पांचवीं कक्षा) के लिए कुकिंग व कनवर्शन दरों को 3.86 रुपये से बढ़ाकर 4.14 रुपये प्रति छात्र किया गया है जबकि जबकि माध्यमिक स्तर पर (छठी से आठवीं कक्षा) यह राशि 5.78 रुपये से बढ़ाकर 6.18 रुपये प्रति विद्यार्थी की गई है। उन्होंने कहा कि कार्यान्वयन सम्बन्धी दिशा-निर्देश सभी जिला और खण्ड…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : जिले से करीब 100 किलोमीटर दूर जुब्बल क्षेत्र के कुडू नामक स्थान पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा बीती रात को हुआ। उतराखण्ड नंबर की यह खाली पिकअप सेब ढुलाई के लिए जुब्बल जा रही थी कि कुडू में एक तीखे मोड़ पर बेकाबू होकर 200 फीट नीचे खाई में लुढ़क गई। पिकअप में दो लोग सवार थे तथा दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक मृतक की पहचान 41 वर्षीय भगत चंद पुत्र धन दास निवासी नानसो कांडा त्युणी जिला देहरादून उतराखण्ड के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृतक…

Read More

बद्दी (एमबीएम न्यूज) : सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात आईपीएस गौरव सिंह के धर्मशाला तबादले को लेकर सरकार ने विपक्ष को भी मुद्दा दे दिया है। रविवार को नगर परिषद कार्यालय के समीप भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बबलू पंडित अनशन पर बैठ गए है। हालांकि इस अनशन की भावी रणनीति क्या होगी इस पर कोई फैसला अब तक नहीं लिया गया है।         सनद रहें कि तबादले के आदेश के फौरन बाद ही पंडित ने अनशन पर बैठने का ऐलान कर दिया। उधर यह भी बताया जा रहा है कि…

Read More