Author: MBM News

 हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़): जिला में न तो महिलाए सुरक्षित है और न ही घरों व दुकान में रखी गई नकदी सुरक्षित  है। वर्ष 2017 में 14 महिलाए जहां बलात्कार का शिकार हुई। वहीं 28 घरों में चोरी की वारदातो ने हमीरपुर को सहमा दिया। वर्ष भर मिले जख्मों को देखा जाए तो 105 सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों को जख्म मिले है। हमीरपुर की सड़के भले ही राष्ट्रीय उच्चमार्ग में शामिल हो चुकी है। लेकिन यहां पर होने वाली दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ गया है।         हमीरपुर में इस वर्ष  मारपीट की वारदातें भी सबसे अधिक हुई…

Read More

पावंटा साहिब (एमबीएम न्यूज़ ): माजरा के सैनवाला गांव में वन विभाग ने एक व्यक्ति के मकान का एक हिस्सा तोड़ दिया, जिसके सदमे से 70 वर्षीय कुंदन लाल की मौत हो गई। परिवार 1950 से यहाँ रह रहा है। लेकिन वन विभाग ने अवैध कब्जे हटाने के नाम पर उसके घर का एक हिस्सा तोड़ दिया और  बाकी मकान खाली करने के आदेश थमा दिए। जिससे कुंदन को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई।         भूमिहीन दलित का मकान तोड़ने से लोगो में लोगो में आक्रोश पैदा हो गया है। सरकारी अमले ने आशियाना उजाड़ने  के साथ ही बाकी मकान को जेसीबी से…

Read More

कांगड़ा (रीना शर्मा): देश सेवा के बाद अब किसानों के लिए ज्वालामुखी के देहरा निवासी सेवानिवृत्त कर्नल पीसी शर्मा हल्दी की मार्केट तैयार कर रहे हैं। उन्होंने अपने ही दम पर बालूग्लोआ में 80 कनाल जमीन पर हल्दी लगाई है। पिछले साल उन्होंने लगभग 15 टन बीज हिमाचल में बेचा है। शुरुआत में कर्नल पीसी शर्मा ने खेतीबाड़ी का काम शुरू किया लेकिन बंदरों और लावारिस पशुओं से परेशान हुए।         उन्होंने हल्दी के बारे में जानकारी हासिल की और शुरुआत 40 कनाल भूमि पर हल्दी की खेती की है। बकौल कर्नल पीसी शर्मा, हल्दी जैविक विधि से…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज़) : जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बीसी बड़ालिया ने हिमाचल प्रदेश मुनाफाखोरी तथा जमाखोरी आदेश 1977 के तहत अधिसूचना जारी करके जिला के विभिन्न स्थानों के लिए 14.2 किलोग्राम वजन के रसोई गैस सिलेंडरों के लिए मजदूरी सहित दरें निर्धारित की है।अधिसूचना के अनुसार नाहन शहर एवं नगरपालिका क्षे़त्र के वार्ड न. 1 से 13 में 14.2 कि.ग्राम वजन के सिलेंडर की कीमत 791.00 रूपये तथा कैन्ट एरिया, आरएण्डटी फैक्टरी, चिडावाली तथा जाब्बल का बाग के लिए 794.00 रूपये निर्धारित किए है।         इसी प्रकार ग्रामीण गैस एजेन्सी के तहत जुडडा़, बिक्रमबाग, सम्भूवाला, बनकलां, बोहलियों, बडाबन,…

Read More

मंडी (वी कुमार) : इसे विडम्बना ही कहा जा सकता है कि भाजपा की तरफ से सीएम की कुर्सी संभालने वाला कोई भी नेता बतौर सीएम दो बार से अधिक का कार्यकाल नहीं देख पा रहा है। 1977 में शांता कुमार सीएम बने और 1980 तक उनका पहला कार्यकाल रहा। इसके बाद 1990 से 1992 तक शांता कुमार दूसरी बार सीएम बने। शांता कुमार दोनों मर्तबा अपनी सरकारों को पूरे कार्यकाल तक नहीं चला सके। हालात ऐसे बन गए कि शांता कुमार तीसरी बार सीएम बनने की दौड़ से ही बाहर हो गए।         इसके बाद 1998 में प्रेम कुमार धूमल को भाजपा ने सीएम की कमान सौंपी। धूमल 2003 तक…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़ ) : पोस्ट कोड संख्या-447  संघर्ष संघ में प्रेस सचिव व जिला उपाध्यक्ष संजीव खान और नानक चंद ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई दी। जारी ब्यान में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा निष्पक्ष और कल्याणकारी सरकार की स्थापना की हैं। उन्होंने कहा कि काँग्रेस हमेशा चहेतो को बैकडोर से नौकरी देती आ रही हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का मौका दिया हैं।         जिसका जीता-जागता प्रमाण हैं हिमाचल प्रदेश अधिनस्थ कर्मचारी चयन आयोग…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़ ): शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में नई सरकार ने वीरभद्र सरकार के कार्यकाल के दौरान निगमों-बोर्डों में मनोनीत समस्त अध्यक्षों-उपाध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्तियों को समाप्त करने का फैसला लिया। इसके तुरंत बाद कार्मिक विभाग ने इस बावत अधिसूचना जारी कर सभी निगमों-बोर्डों में हुई ऐसी सभी नियुक्तियां समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए।            अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण श्रीधर द्वारा जारी अधिसूचना में हिमाचल सरकार के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागों के सचिवों, प्रबन्ध निदेशको, बार्डों, निगमों, सरकारी विश्वविधालयों व सरकार के स्वतन्त्र प्रभागों के रजिस्ट्रारों को उनके विभागों-संस्थानों…

Read More

शिमला (शैलेंद्र कालरा): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की टीम के गठन से पर्दा उठ चुका है। एक्शन में आने को सेना बेताब है। हालांकि मंत्रिमंडल में 6 नए चेहरों से उम्मीदें परवान पर हैं, लेकिन प्रदेश निर्माता डॉ. वाईएस परमार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गृह जिलों से किसी भी विधायक को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। लिहाजा निराशा हाथ लगी है। मंत्रिमंडल की सेना में सबसे अधिक चार मंत्री कांगड़ा को मिले हैं, जबकि दो मंडी से आए हैं। उधर पांच में से भाजपा को चार सीटें देने वाले चंबा जिला में…

Read More

मंडी(एमबीएम न्यूज़): जिला को पहली बार सीएम की कुर्सी मिलने से लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग इस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। बुधवार को जब शिमला में जय राम ठाकुर ने बतौर सीएम शपथ ग्रहण की तो उनके गृह जिला में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शाम जरूर हो गई लेकिन इस उत्सव का रंग कम नहीं हुआ।      शाम के समय छोटी काशी के लोगों ने पूरे शहर को मोमबतियों की रोशनी से जगमग कर दिया। घर हो या दुकान, चौक हो या चौराहा, सभी जगह लोगों ने स्वैच्छा से मोमबतियां जलाकर…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर जयराम ठाकुर की ताजपोशी के दौरान रिज मैदान पर उमड़े जनसैलाब से मोदी गदगद हो गए। टवीटर पर मोदी ने चुनिंदा तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें से एक तस्वीर जनसैलाब की भी है। एक तस्वीर उस वक्त की है, जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उन्हें सम्मानित कर रहे थे।        मोदी ने इंडियन कॉफी हाऊस में काफी की चुस्कियों की दो तस्वीरें शेयर की। इसके अलावा तस्वीरों के कैप्शन में मोदी ने भीड़ का अभिनंदन करने पर आभार प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम की कुल 8 तस्वीरें शेयर…

Read More