Author: MBM News

नाहन (एमबीएम न्यूज़): हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने वीरवार को एमबीए की परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया। जिसमें हिमालयन इस्टीटयूट ऑफ मैनेजमैंट कालाअंब के प्रथम सैमेस्टर की आरती ने प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। आरती ने सीजीपीए 9.82 प्राप्त किया। आरती ने बताया कि वह चार-पांच घंटे पढ़ाई करती है। आरती भविष्य में फाईनेंस अधिकारी बनना चाहती है।   हिमालयन इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमैंट के विभागाध्यक्ष मुकेश गोयल ने बताया कि आरती हमेशा पढाई में अव्वल रहती है। वह कभी कोई लैक्चर भी मिस नहीं होने देती।       हिमालयन ग्रुप ऑफ इस्टीटयूट के…

Read More

शिमला (शैलेंद्र कालरा): 31 जनवरी 2017 की रात को हिमाचल प्रदेश न्यायपालिका सन्न होकर रह गई थी, क्योंकि सुंदरनगर में तैनात वरिष्ठ जज को स्टेट विजीलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि एक साल एक दिन बीत जाने के बावजूद कोर्ट में चालान दाखिल नहीं हो सका है।       इस हैरतअंगेज मामले ने उस वक्त भी तूल पकड़ा था, जब अदालत से वरिष्ठ जज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, लेकिन अगले दिन ही जमानत…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): नाबालिग लापता लडक़ी को शिलाई पुलिस ने ढूंढ निकाला है। यमुनानगर से रेस्क्यू कर लिया गया है। 25 जनवरी को गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस को अब आरोपी की भी तलाश है, जिसने पीडि़ता को अगवा किया था।     पीडि़ता को कल अदालत में पेश किया जाएगा। गुमशुदा लडक़ी को लेकर परिजनों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस को तीन दिन के भीतर नाबालिग को तलाश करने का अल्टीमेटम दिया था।       एसपी रोहित मालपानी ने पुष्टि की है।

Read More

रामपुर (एमबीएम न्यूज): प्रदेश में वीरवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें सतलुज नदी के समीप रेत की अवैध निकासी के दोषी बताकर दो नेपाली मजदूरों की जमकर पिटाई की जा रही है। डंडों व लातों से पिटाई सहन कर रहे नेपाली बेबस नजर आ रहे हैं।         हालांकि पूरी सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी, लेकिन यह जरूर बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाले वन विभाग के ही कर्मी हैं। सीटू ने कार्रवाई करने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।      वन विभाग के आलाधिकारियों…

Read More

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़): टेलीफोन एक्सचेंज ताल में कार्यरत जेटीओ बीरबल शर्मा की वीरवार को दोपहर के समय हार्ट अटैक से मौत हो गई।       वीरवार को दोपहर के समय जब बीरबल बैंक से पैसे निकालने के लिए लाइन में लगा था तो उसे वहां पर चक्कर आया और वह गिर पड़ा। वहां साथ खड़े लोगों को जब तक यह समझ आता कि क्या हुआ तब तक वह दम तोड़ चुका था।

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): आखिर जिदंगी और मौत के लंबे संघर्ष के बाद जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी स्वस्थ होकर घर लौट आयी है। आईजीएमसी शिमला में सर्जरी के बाद डाक्टरों ने अब उन्हे खतरे से बाहर बताया है। डाक्टरों के अनुसार लम्बे समय से गंभीर रूप से बीमार चल रही जिप अध्यक्ष के स्वस्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। सैंज पहुंचने पर उन्होने कहा कि डॉक्टरों के अथक प्रयसों और रक्तदाताओं के उत्साह से उनकी जान बची है। स्वस्थ होने के तुरंत बाद जिप अध्यक्ष समाज सेवा में सक्रिय हो गई है।     वह 5 फरवरी को होने जा रही जिला परिषद की त्रिमासिक बैठक…

Read More

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़ ): 24 जनवरी को वाहन सहित लापता हुए चालक मोहर सिंह और महिला हेम लता मामले में चालक का शव नौ दिनों के बाद लारजी डैम में मिल गया है। हालांकि तीन दिन पूर्व लारजी डैम से वाहन मिला था और उसे रैस्क्यू दल ने बाहर निकाला लेकिन चालक और महिला का कोई पता नहीं चल पाया था। लेकिन वीरवार को लारजी डैम में चालक भुटि्ट निवासी मोहर सिंह का शव बरामद हुआ है। मोहर सिंह के पिता चमन लाल और माता बाल दासी ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।              उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): होनहार युवा चाहें तो कॉर्पोरेट सेक्टर में जाकर हर साल मोटे वेतन की पगार पा सकते हैं, लेकिन समाज में कुछ युवा लीक से हटकर अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करना चाहते हैं। इस कसौटी पर गिरिपार के मस्तभोज क्षेत्र के गुद्दीमानपुर के एचएएस अनिल शर्मा बखूबी खरा उतरते हैं। अपने माता-पिता के इकलौैते बेटे हैं, लिहाजा चाहते थे कि बेटा कुशल प्रशासनिक अधिकारी बने।        हाल ही में जब शिमला जिला के सबसे अहम उपमंडल शिमला (ग्रामीण) का कार्यभार संभाला तो माता-पिता के सपने भी पूरे हो गए। एचएएस बनने से पहले अनिल…

Read More

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़): पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि वित्त मंत्री अरूण जेटली ने मोदी सरकार का 2018-19 का बजट गुरूवार को  प्रस्तुत किया है वह सराहनीय है। समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं और विकास के प्रति समर्पित है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष के अनुसार जीडीपी का 7.4 प्रतिशत का अनुमान उत्साहवर्धक है। सेवा क्षेत्र में भी 8 प्रतिषत की वृद्धि प्रशंसनीय है।         धूमल ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए विश्व की सबसे बड़ी योजना जिसके अंतर्गत 10 करोड़ परिवारों अर्थात देश की आबादी के आधे हिस्से 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को उपचार के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख तक की सहायता प्रति…

Read More

मंडी(वी कुमार): मौजूदा एनडीए सरकार के अंतिम पूर्णकालिक बजट पर जिला के लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। इस बजट से जहां कुछ वर्ग खुश नजर आ रहे हैं वहीं कुछ निराश भी हैं। हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में बात की जाए तो यहां रेल विस्तार को लेकर फिर से निगाहें टिकी हुई थी लेकिन ऐसी कोई बड़ी घोषणा बजट में नहीं हुई।     वहीं लोग इस बजट को किसान-बागवान के हित का बजट बता रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस ने बजट को पूरी तरह से नकार दिया है। कांग्रेस का कहना है कि यह सिर्फ झूठे वादों का पिटारा है और कुछ…

Read More