Author: MBM News

ऊना (एमबीएम न्यूज़): नील गाय और जंगली सूअर की समस्या से परेशान किसानों के लिए एक राहत भरा प्रयोग हुआ है। इस प्रयोग को  वन मंडलाधिकारी यशुदीप सिंह ने जिला के गांव मदनपुर के एक किसान के खेत में किया है जो सफल भी हुआ है। एक रस्सी पर पुराना मोबिल ऑयल व मिर्ची पाऊडर लगाकर उस रस्सी से खेतों की फेंसिग करने से नील गाय और जंगली सूअर को दूर भगाया जा सकता है। इस प्रयोग के सफल परीक्षण के बाद डीएफओ ने इसे बंदरों पर भी प्रयोग करने वाले है, ताकि बंदरों से प्रभावित किसान भी इसका लाभ ले सकें। वन विभाग के डीएफओ यशुदीप सिंह…

Read More

बिलासपुर( एमबीएम न्यूज़): बैरी में एक घर के बाहर से चोरी हुई मारुती कार को बरमाणा पुलिस ने मात्र दो दिन में ढूंढ निकाला। 20 जनवरी की रात को विनोद महाजन बरमाणा से अपनी दुकान बंद करके घर पहुंचा और रात को विनोद महाजन ने अपनी कार (एचपी24सी-0107) को घर के बाहर खड़ा कर दिया और सुबह उसने अपनी कार को वहा से गायब पाया। इस बारे में उसने सब जगह पूछताछ की पर कहीं इसका पता नही चला थक हार कर विनोद महाजन ने इसकी ऍफ़आईआर बरमाणा थाने में दर्ज करवाई ।       जिसके बाद जांच अधिकारी संजीव पुंडीर ने इस मामले में कड़ी…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस थाना गगरेट के तहत जीतपुर में जहरीला पदार्थ निगलने से 17 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान प्रियंका देवी पुत्री तरसेम लाल निवासी जीतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती ने जहर क्यों निगला, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।          जानकारी के मुताबिक जीतपुर गांव की प्रियंका देवी ने सोमवार अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर युवती को…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : आनी उपमंडल में बानीगाड़ के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा  रात को हुआ।      पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहन कुल्लू के क्षेत्र निवासी शोभाराम के नाम पर है लेकिन इस वाहन को कौन चला रहा था उसका पता नहीं चल पाया है। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है।         अानी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव…

Read More

 शिमला ( एमबीएम न्यूज़ ): हिमाचल में सूखे से परेशान किसान-बागवान व लोगों को अगले 24 घंटों के दौरान राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम करवट लेगा। इस दौरान जहां राज्य के निचले व मैदानी इलाकों में बारिश, वहीं मध्यवर्ती व अधिक उंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हिमपात हो सकता है।       मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव तो आएगा, लेकिन इस दौरान  बहुत भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): भारतीय नौसेना का हरेक शख्स ऑनरेरी सब लेफ्टिनेंट रमेश चंद कटोच से वाकिफ होगा। मगर देवभूमि में शायद इस बात से बहुत कम लोग परिचित होंगे कि अपना एक बेटा राजपथ की गणतंत्र दिवस परेड में गत 20 सालों से नौसेना के बैंड दस्ते का नेतृत्व करता चला आ रहा है। इसके अलावा इस बैंड का हिस्सा 30साल से बन रहे हैं।       26 जनवरी 2018 को 20वीं मर्तबा बैंड मेजर दस्ते की अगुवाई करने जा रहे हैं। राजपथ पर सब लेफ्टिनेंट रमेश चंद कटोच का यह आखिरी प्रदर्शन होगा, क्योंकि नौसेना में 37 सालों…

Read More

बीबीएन (एमबीएम न्यूज़ ): :औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के सीमावर्ती किरपालपुर में  बिजली के ट्रांसफार्मर बनाने वाले जेबी कंडक्ट इंडस्ट्रीज और ईको पावर  सलूशन   उद्योग पूरी तरह से जलकर राख हो गए है। इस आगजनी में करोड़ो रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। जुंगा  से फॉरेंसिंग टीम को बुलाया गया है उसके बाद ही नुकसान का सही आंकलन किया जाएगा। फ़िलहाल 15 करोड़ रुपये से ज्यादा के  नुकसान  का अंदाजा लगाया जा रहा है।          आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि एक के बाद एक विस्फोट हुए।  जिससे आसपास का इलाका सहम उठा. गनीमत रही कि रविवार को छुट्टी होने की वजह से उद्योग में कोई…

Read More

कांगड़ा (रीना शर्मा): बसंत पंचमी के दिन जहाँ लोग खुशियां मना रहे थे,वही एक घर का चिराग आज बुझ गया। एक दुर्घटना में नौजवान अंशुल की मौत हो गई  है।      जानकारी के अनुसार आज शाम अंशुल पुत्र महिंदर निवासी पंचायत अलुहा तहसील टिहरी रोज की तरह अपनी पढ़ाई खत्म करके अपने घर बाइक से वापस आ रहा था तब ज्वालामुखी नादौन रोड पर एसएसबी कॉलोनी के पास एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार बुरी तरह  जख्मी हो गया। इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक ट्रक भगा के ले…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज़): सिविल अस्पताल में डॉक्टर के पास इलाज कराने आए मरीज द्वारा डॉक्टर का ही फोन चुरा लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल की सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर शैल सहगल आज शाम उस वक्त हैरानी में पड़ गई जब मरीजों का इलाज करते वक्त टेबल पर रखा उनका आई-फोन गायब हो गया।        मामला आज शाम करीब 3:15 का है जब डॉक्टर साहिबा के पास मरीजों की लाइन लगी हुई थी तभी अचानक उन्होंने देखा कि उनका फोन टेबल पर से कोई उड़ा ले गया है जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत अपने पति डॉक्टर…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : विधानसभा चुनाव में हार से बौखलाई प्रदेश कांग्रेेस कमेटी ने अब संगठनात्मक स्तर पर बदलाव करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को प्रदेश की पांच ब्लॉक कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने के फरमान जारी किए।       चौंकाने वाली बात यह है कि इन ब्लॉक कमेटियों में शिमला ग्रामीण भी शामिल है, जहां से पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह पहली बार विधायक बने हैं। इसके अलावा धर्मशाला की दोनों ब्लॉक कमेटियां धर्मशाला व धर्मशाला शहरी, घुमारवीं और कंडाघाट ब्लॉक कमेटियां भी भंग…

Read More