Author: MBM News

शिमला (एमबीएम न्यूज): हिमाचल प्रदेश राज्य महिला सशक्तिकरण को लेकर वार्षिक कलेंडर 2018 में 6 बेटियों को जगह मिली है। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी में धमाल मचाने पर सिरमौर के शिलाई की प्रियंका नेगी को फीचर किया गया है।       हालांकि नेगी की उपलब्धियों की फेहरिस्त लंबी है, लेकिन कलेंडर में पहले महिला कबड्डी विश्व कप व तीसरी एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल का जिक्र किया गया है। मंडी की गीता वर्मा को भी जगह मिली है, जिन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कर्त्तव्य परायणता व निष्ठा के लिए अपने कलेंडर में स्थान दिया था। एचआरटीसी की पहली महिला ड्राईवर सीमा ठाकुर…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज): हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 538 व 540 के तहत छंटनी परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। पोस्ट कोड 538 के तहत हार्टीकल्चर विभाग में मार्किटिंग असीस्टेंट के दो पदों व पोस्ट कोड 540 के तहत इसी विभाग में जूनियर अकाउंटेंट के 8 पदों की भर्ती का परिणाम जारी किया है।      उधर पोस्ट कोड 541 के तहत हार्टीकल्चर विभाग में ही असीस्टेंट टैक्नीकल ऑफिसर के चार पदों का नतीजा भी घोषित हुआ है। नतीजे के अनुसार सुनील कुमार (541000003) का चयन हुआ है। जबकि तीन पदों को योग्य उम्मीदवार न मिलने…

Read More

चंबा (एमबीएम न्यूज़): चंबा-भरमौर मार्ग पर बत्ती दी हट्टी के पास पुलिस टीम ने दो चरस तस्करों को 1 किलो 188 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा है।    जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के पुलिस ने गैहरा के पास बत्ती दी हट्टी नामक स्थान पर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान करतार पुत्र मूूरली लाल और मनोहर लाल पुत्र रूमी राम निवासी लूणा वहां से गुजरने लगे जो पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर उक्त दोंनों युवकों की तलाशी ली। जिनके कब्जे से पुलिस को 1 किलो 188 ग्राम चरस बरामद हुई।  …

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़): हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से विधानसभा में पेश किए गए बजट में हर वर्ग को खुश करने की कोशिश की गई है। बजट में 28 नई योजनाओं को शुरू करने की घोषणा की गई है। करीब-करीब प्रत्येक विभाग में नई योजना का एलान हुआ है।        सरकार ने विद्यार्थियों से लेकर युवाओं, महिलाओं, किसानों-बागवानों और बुजुर्गों के लिए नई योजनाएं प्रारंभ की हैं। सबसे ज्यादा योजनाएं किसानों और बेरोजगार युवाओं के लिए हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक यह पहला ऐसा बजट है, जिसमें बजटीय प्रावधान के साथ इतनी नई योजनाएं लाई गई हैं।…

Read More

मंडी(वी कुमार): बीते करीब एक महीने से भी अधिक समय से जंजैहली में एसडीएम कार्यालय को शिफ्ट करने के विरोध में जारी प्रदर्शन के अब समाप्त होने की संभावना नजर आ रही है। इस मामले को लेकर आज शाम तीन बजे एसडीएम सुरेंद्र शर्मा ने सरकार की ओर से मध्यस्तता करते हुए सराज संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ बात की है।     इस वार्ता के दौरान संघर्ष समिति ने लिखित आश्वासन लिया कि यदि सरकार उनके परामर्श को मानती है तो उनका आंदोलन तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दिया जाएगा। सराज संघर्ष समिति के जगदीश रेड्डी, नरेंद्र रेड्डी, ओम प्रकाश…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): शहर के नव नवेले पीजी कॉलेज भवन के मुख्य द्वार के समीप अचानक ही दीवार की टाइलें उखड़ कर गिरने लगी। आसपास खड़े छात्रों में हडकंप मच गया। चूंकि नोटिस बोर्ड के समीप ही टाइलें गिरी। इस जगह पर छात्रों की काफी भीड़ रहती है, लेकिन संयोगवश हादसे के वक्त छात्र इस जगह पर मौजूद नहीं थे। सनद रहे कि हाल ही में कॉलेज के एक हिस्से में आग लगने से पुराना रिकॉर्ड जलकर खाक हो गया था। टाइलें गिरने के बाद छात्र सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे। कॉलेज भवन के निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता को…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): जयराम सरकार ने पहले बजट में पंचायतीराज व शहरी निकाय संस्थाओं को तोहफा दिया है। जिला परिषद अध्यक्ष का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 11 हजार किया गया है। जबकि उपाध्यक्ष का मानदेय 6 हजार की बजाय 7500 होगा। इसी तरह सदस्यों का मानदेय 3500 से बढ़ाकर 4 हजार किया गया है।        बीडीसी अध्यक्ष का मानदेय 5 हजार से बढ़ाकर 6500 व उपाध्यक्ष का मानदेय 3500 से बढ़ाकर 4500 किया गया है। वहीं सदस्यों को तीन हजार की बजाय 3500 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। पंचायत प्रधान का मानदेय 3000 हजार से बढ़ाकर 4000 किया गया…

Read More

मंडी(वी कुमार) : देवभूमि के नाम से विख्यात हिमाचल प्रदेश में प्रकृति ने अपना सुंदरता का अपार भंडार बख्शा है। आज भी यहां कई ऐसे अनछुए पर्यटन स्थल हैं जहां तक आम पर्यटक पहुंचा ही नहीं है। सुंदरता से लवरेज इन पर्यटन स्थलों को तभी विकसित किया जा सकता है जब सरकार इस ओर विशेष ध्यान दे और इसके लिए कोई ठोस व कारगर नीति बनाए। अब राज्य सरकार ने अपना वार्षिक बजट पेश करने जा रही है। इस बार बजट पहली बार सीएम बने जयराम ठाकुर पेश करेंगे। उनके इस बजट से प्रदेश के लोगों, खासकर उनके गृह जिला…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज): हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 526 के तहत युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में युवा ऑर्गेनाईजर के तीन पदों पर भर्ती हेतु अंतिम परिणाम का नजीजा जारी कर दिया है।      परिणाम के मुताबिक सन्नी कुमार (526000102), विवेक कुमार (526000151) व रमा शर्मा (526000571) क्वालीफाई घोषित किए गए हैं।

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज़): प्रदेश के एकमात्र होला मोहल्ला मेला पांवटा साहिब के समापन पर विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में हिमाचल सहित पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश व दिल्ली से आए करीब 200 पहलवानो ने भाग लिया।     दंगल की खासियत यह रही कि इसमें 10 साल से 70 साल तक की उम्र तक के पहलवानों ने अपना दम-खम आज़माया। पांवटा नगर परिषद की तरफ से आयोजित इस दंगल में जीतने वाले पहलवान को 11000 रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। दंगल में उत्तर भारत भर से आए पहलवानों की भिड़ंत देखने…

Read More