Author: MBM News

एमबीएम न्यूज़ /पांवटा साहिब पांवटा साहिब में आज देर शाम करीब 9:00 बजे एक युवक ने फंदा लगाकर अपने घर पर ही आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि करीब 35 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र इश्रु राम निवासी वार्ड नंबर 7 बाल्मीकि बस्ती पांवटा सहिब उस वक्त घर में अकेला था, जब उसने यह खौफनाक कदम उठाया। जानकारी मिली है कि उसकी पत्नी व 10 साल का बेटा मायके गए हुए थे। जबकि माता-पिता साथ में ही अपने घर पर थे। घर के बाहर टहलते हुए जब पड़ोसियों ने खिड़की से युवक को लटके देखा तो उनके होश…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /पांवटा साहिब वन मंडल के अंतर्गत भंगानी रेंज के तहत डांडा बीट में एक शाम एक युवा मादा तेंदुए का शव मिला है। मादा तेंदुए की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल वन विभाग ने युवा मादा तेंदुए का शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसका अंतिम संसकार कर दिया है। हालांकि स्थिति स्पष्ट है कि मादा तेंदुए का शिकार किया गया है लेकिन मौत के असल कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।           मादा तेंदुए का शव आज शाम डांडा बीड…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / सोलन सरकार ने 2006 बैच के IPS अधिकारी मधुसूदन को सोलन में बतौर SP नियुक्ति दी है। उल्लेखनीय है कि देर शाम कसौली प्रकरण को लेकर सरकार ने युवा IPS अधिकारी मोहित चावला का तबादला करने के आदेश जारी किए थे। SP के तौर पर मधुसूदन की तैनाती की पहले से ही चर्चा चल रही थी। जिला अधिकारी के तबादले के बाद सरकार ने एएसपी को अतिरिक्त चार्ज देने के भी आदेश दिए थे ।

Read More

एमबीएम न्यूज़ / शिमला शिमला के फिंगास में युवक की हत्या के दो आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान दोनो आरोपी विशाल खतरी और शिवा से पुलिस हत्या के कारणों का राज उगलावेगी।      बीते बुधवार की रात आरोपियों ने अपने दोस्त 19 वर्षीय अमित की गला दबाकर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपी मूलतः उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले हैं और शिमला के एक निजी होटल में साफ-सफाई का काम करते हैं। इसी होटल में अमित…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / शिमला सीनियर आईएएस अफसर बीके अग्रवाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट आए हैं। अग्रवाल 1985 बैच के आईएएस हैं और लंबे समय से प्रतिनियुक्ति पर थे। हिमाचल सरकार ने अब उन्हें वन, आवास, टीसीपी, योजना, शहरी विकास तथा युवा खेल एवं सेवाएं विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया है। ये विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव तरूण कपूर के केलीर्फोनिया विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग पर जाने की वजह से खाली थे। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले बीके अग्रवाल पूर्व की धूमल सरकार में वह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के अहम पद पर सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा मंडलायुक्त कांगड़ा…

Read More

अमिता सेन / नेरचौक     जिला मंडी के बल्ह घाटी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने की संभावनाएं  एक बार फिर प्रबल हो उठी हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम ने उपयुक्त ऋग्वेद ठाकुर की अध्यक्षता में नेर ढांगू में हवाई अड्डे के लिए भूमि का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ एडीएम राजीव कुमार,  एसडीएम किशोरी लाल,  तहसीलदार भवानी सिंह  सहित लोक निर्माण विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।    बता दें कि प्रदेश सरकार की जिला मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाए जाने की योजना है, जिसके लिए सरकार ने जिला प्रशासन के उपयुक्त स्थान…

Read More

एमबीएम न्यूज़/ऊना जिला के अम्ब रोड पर पड़ते पक्का परोह में हुई सडक दुर्घटना में दो युवक जख्मी हुए हैं। सडक दुर्घटना में घायल हुए लोगों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया। लेकिन एक की स्थिति नाजुक देखते हुए उसे पी.जी.आई रैफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक पक्का परोह में वीरवार रात्रि करीब 9:15 पर एक कार की बाइक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सडक हादसे में बाइक सवार आशीष (25) पुत्र…

Read More

एमबीएम न्यूज/सोलन अवैध कब्जा गिराने के दौरान नारायणी गैस्ट हाऊस के मालिक विजय सिंह ने टीसीपी अधिकारी शैल बाला शर्मा पर 0.32 रिवॉल्वर से गोली दागी थी। तीन गोलियां चलाई गई थी। इसमें से एक टीसीपी अधिकारी को लगी, जबकि दूसरी पीडब्ल्यूडी कर्मी को लगी। तीसरी गोली पास पड़े तख्तपोश में घुसी थी। कमाल देखिए, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगल में ही छिपा था। आधी रात के बाद वापस गैस्ट हाऊस के बेसमेंट में पहुंचा था, जहां उसने रिवाल्वर को छिपा दिया। इसके बाद चंडीगढ़ के ट्रिब्यून चौक से आगे निकला था। दरअसल आरोपी की निशानदेही पर…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / ऊना नगर परिषद संतोखगढ़ के पड़ते छत्तरपुर ढाडा के सरकारी स्कूल में रात्रि चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर स्कूल से एक एलसीडी व दो सिलेंडर ले गए। चोरों ने एक क्लास रूम के दरबाजे का ताला तोड़कर एलसीडी चोरी की ओर रसोई के दरवाजे का ताला तोड़कर रसोई से दो सिलेंडर ले कर भाग गए।     सुबह 8 बजे चपड़ासी बख्शो देवी स्कूल में आई तो उसने देखा की ताले टूटे हुए थे। मास्टर राम कुमार भी आ गए। उसके बाद उन्होंने चौकी में फोन किया। चौकी संतोखगढ़ आईओ धर्मपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे…

Read More

वी कुमार /मंडी    सीएम जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के चौहट गांव में पानी के टैंक में जहरीला पदार्थ मिलाने के बाद पूरा प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। पिछले कल घटी इस घटना के बाद आज पुलिस से लेकर प्रशासन के आला अधिकारी दिन भर मौके पर मौजूद रहे। इसमें पुलिस की तरफ से एएसपी भूपिंद्र कंवर फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हर पहलू की बारीकी से जांच पड़ताल की।     फारेंसिक टीम ने टैंक और इसके आसपास के इलाके को सीज कर दिया है और यहां से सैंपल भरकर भर…

Read More