Author: MBM News

एमबीएम न्यूज़ /हमीरपुर मुंडखर में चालक की निर्मम हत्या करने वाले गुनाहगारों का पर्दाफाश अब लाई डिटेक्टर टेस्ट करेगा। अब तक कोई अहम सुराग हाथ न लगने पर पुलिस ने यह अहम निर्णय लिया है। चालक की क्रूरता से की गई हत्या की गुत्थी अब पोलीग्राफ टेस्ट सुलझाएगा। शिमला में टेस्ट करवाने की तैयारी की जा रही है। बताते चलें कि पुलिस चालक हत्याकांड में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। कोई अहम सुराग हाथ न लगने के कारण अब तक इस मर्डर की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। वहीं स्वयं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर केस की पल-पल खबर ले…

Read More

एमबीएम न्यूज़/ऊना  उपमंडल बंगाणा के प्राथमिक पाठशाला कुखेड़ा में चमगादड़ों के मरने से क्षेत्र में दहशत है। शिक्षा विभाग ने मामले को लेकर पशुपालन विभाग से संपर्क किया और पशुपालन विभाग की एक टीम ने वीरवार देर सांय स्कूल पहुंची। लेकिन उस समय स्कूल परिसर में एक चमगादड़ का कंकाल ही मिला।       स्कूल के अध्यापक की माने तो बुधवार को स्कूल में दो मृत चमगादड़ थे और उन्हें चींटियां लगी हुई थी। उस समय पशुपाल विभाग ने स्कूल परिसर के नजदीक लगी आग का हवाला देते हुए चमगादड़ों की मौत आग से होने का अंदेशा जताया था…

Read More

एमबीएम न्यूज़/ शिमला शुक्रवार को नाहन में जिला कांग्रेस के मंहगाई  के खिलाफ धरना-प्रदर्शन में कांग्रेसियों के निशाने पर केंद्र  सरकार की बजाए प्रदेश सरकार ज्यादा रही। रैली की अगुवाई करते हुए पीसीसी चीफ सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार पर कानून एवं व्यवस्था के मामले में असफल होने का आरोप लगाया है।        सुक्खू ने कहा कि जिस दिन से भाजपा सरकार बनी है प्रदेश में 35 के करीब मर्डर व 65 मामले बलात्कार व छेड़छाड़ के घटित हुए। प्रशासन पंगु बनकर रह गया है। राजनैतिक द्वेष के चलते धड़ाधड़ तबादले किए  जा रहे है। सरकारी कर्मचारियों ने दहशत का माहौल…

Read More

एमबीएम न्यूज़/शिमला जुब्बल थाना क्षेत्र के मंढोल स्थित एसबीआई की शाखा में चोरी का प्रयास किया गया। चोर बैंक की दीवार में छेद कर अंदर घुसे थे। चोरों ने बैंक के स्ट्रांग रूम को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन तोड़ नहीं सके। इस वारदात को दो चोरों ने अंजाम दिया। इनके ढके चेहरे बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए है। यह घटना बुधवार रात्रि की है। अगले दिन सुबह बैंक के अफसरों को वारदात के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर खुद एसएचओ नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। जांच के बाद पता चला…

Read More

वी कुमार/मंडी सुंदरनगर शहर के भोजपुर बाजार में आज सुबह उस समय दहशत फैल गई जब यहां चमगादड़ का मरा हुआ बच्चा मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग, नगर परिषद और पशु पालन विभाग तथा मीडिया कर्मियों को दी। वन विभाग के रेंजर ऑफिसर विनोद कुमार, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक शर्मा और वेटनरी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मंडी से विशेषज्ञों की टीम बुलाकर चमगादड़ के सैंपल जांच के लिए पुना भेजने का निर्णय ले लिया गया है। स्थानीय निवासी रजनीश शर्मा ने बताया कि मरा…

Read More

एमबीएम न्यूज/नाहन शुक्रवार करीब सवा 11 बजे के आसपास दो मोटर साइकिलों में श्री रेणुका जी मार्ग पर जमटा के समीप आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। दोनों ही बाइक्स पर एक-एक युवक सवार था। हादसे में घायल 24 वर्षीय संजय को नाहन मेडिकल कॉलेज से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर किया गया है, जिसकी हालत अस्थिर है।      बताया जा रहा है कि घायल संजय जमटा के ही होटल रिट्रीट में काम करता है, जबकि दूसरे घायल की पहचान 29 वर्षीय वीरेंद्र के तौर पर हुई है जो रेणुका क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। हादसे…

Read More

जीता सिंह नेगी /रिकांगपिओ वीरवार देर रात्रि एक व्यक्ति की ढांक में गिरने से मौत हो गई। मरने वाले की पहचान 32 से 33 वर्षीय समेज मिज निवासी उड़ीसा के तौर पर हुई है। जानकारी अनुसार व्यक्ति शिमला से काजा जा रही बस में सफर कर रहा था। इसी दौरान रात करीब 2:30 बजे तरंडा मंदिर के पास शौच के लिए बस से नीचे उतर गया।        काफी देर बाद भी जब व्यक्ति वापस नहीं आया तो लोगों को शक हुआ कि कहीं ढांक में तो नहीं गिर गया। इसके बाद भाबानगर थाना को सूचना दी गई। पुलिस…

Read More

एमबीएम न्यूज / नाहन नौहराधार पुलिस चौकी के तहत सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा रात करीब एक से दो बजे के बीच हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दो बजे के आसपास मिली।      जानकारी के मुताबिक पीडिय़ाधार के समीप महिन्द्रा (टीयूवी) वाहन गहरी खाई में लुढक़ गया। गवाही के रहने वाले संत राम पुत्र सोबा राम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संगड़ाह पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है।

Read More

एमबीएम न्यूज़ / शिमला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद छह दिनों के शिमला प्रवास के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौट गए। राष्ट्रपति निवास रिट्रीट के साथ कल्याणी हेलीपैड से सुबह 11 बजकर छह मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस मौके पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने उन्हें गरिमापूर्ण विदाई दी। रामनाथ कोविंद के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद और परिवार के अन्य सदस्य बीते 20 मई को शिमला पहुंचे थे। राष्ट्रपति बनने के बाद कोविंद का यह पहला शिमला दौरा रहा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। 21 मई को राष्ट्रपति ने नौनी विवि…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /शिमला ठियोग उपमंडल के फागु में एक युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। युवक ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम क्यों उठाया ? इसका पता नहीं चल सका है। मृतक युवक के पास किसी तरह का सूसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक की पहचान फागु निवासी 19 वर्षीय बिनोद पुत्र मस्त बहादुर के रूप में हुई है। मृतक नेपाली मूल का था और परिवार संग फागु में रहता था। वह मजदूरी का काम करता था। पुलिस के मुताबिक कल शाम…

Read More