Author: MBM News

हमीरपुर, 29 जनवरी : बड़सर थाना के तहत नाबालिग लड़की के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की की माता ने बड़सर थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि बड़सर क्षेत्र के एक युवक ने उसकी बेटी को फोन पर मिलने के लिए बुलाया था। जब वह उससे मिलने गई तो उसने ज़बरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। ड़की ने घर जाकर अपनी माता…

Read More

नई दिल्ली, 29 जनवरी : रिपब्लिक टीवी की मूल कंपनी ने टाइम्स नाउ की एंकर नविका कुमार के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया है, जिसमें रिपब्लिक टीवी और उसके संस्थापक के खिलाफ कथित व्हाट्सएप चैट मामले को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ और संस्थापक अर्नब गोस्वामी के चैट से संबंधित 18 जनवरी को नविका कुमार द्वारा दिए गए बयानों के बारे में एआरजी आउटलियर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायतपत्र की पृष्ठ संख्या 49 में कहा गया है, “नविका कुमार ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के…

Read More

शिमला, 28 जनवरी : हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता वीरभद्र सिंह ने अगला चुनाव न लड़ने व सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने के एलान के चंद घंटों बाद गुरुवार को यू-टर्न लिया है। कांग्रेस के 86 वर्षीय वयोवृद्ध नेता वीरभद्र सिंह ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र अर्की के कुनिहार में दावा किया कि वह अब कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। वर्तमान में वीरभद्र सिंह अर्की से बतौर कांग्रेस विधायक काबिज हैं।   वीरभद्र सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है कि उन्होंने चुनाव न लड़ने को लेकर हल्का-फुल्का व्यंग किया था, जिसे मीडिया ने गंभीरता से…

Read More

चंडीगढ़, 28 जनवरी : पंजाबी अभिनेता से सामाजिक कार्यकर्ता बने दीप सिद्धू, जिनका नाम गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा में सामने आया है, कथित तौर पर लापता हो गए हैं। उन्हें 26 जनवरी को किसानों की भीड़ के बीच आखिरी बार देखा गया था, जो ट्रैक्टर मार्च के नियोजित मार्ग का उल्लंघन करते हुए लालकिले तक जा पहुंची थी। सिद्धू पर आरोप है कि उन्होंने ही प्रदर्शनकारियों को लालकिले की प्राचीर से धार्मिक झंडा फहराने के लिए उकसाया था। सिख धर्म के प्रतीक निशान साहिब को स्थापित करने के लिए लोगों को उकसाने के आरोपों के बाद से उनका…

Read More

शिमला, 28 जनवरी : हिमाचल के विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने वाहनों को किराए पर देने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में मुख्य आरोपी व मास्टरमाइंड रणजीत सिंह कंग को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार कर लिया है। होशियार निवासी रणजीत सिंह दो सालों से विजिलेंस को चकमा दे रहा था। विजिलेंस से बचने के लिए यह 2019 से फरार था। इसके कई ठिकानों पर कई बार दबिश दी गई लेकिन वह हाथ नहीं लग पाया था। विजिलेंस ने उसकी धड़ पकड़ के लिए लुक आउट नोटिस भी जारी किया था। इसके अलावा आरोपित रणजीत सिंह कंग का सुराग देने वाले को…

Read More

नई दिल्ली, 28 जनवरी : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) 2022 में छह राज्यों में चुनाव लड़ेगी। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने यहां कापसहेड़ा में राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “आप अगले दो वर्षों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव लड़ेगी।”  उन्होंने कहा कि लोगों ने आप का समर्थन किया है, क्योंकि उन्हें एहसास है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों ने वर्षों तक शासन किया, लेकिन इन पार्टियों ने ऐसा कुछ…

Read More

शिमला, 28 जनवरी : हिमाचल के दो पुलिस थानों को देश के सर्वश्रेष्ठ 75 थानों में स्थान मिला है। हालांकि इनमें हिमाचल के अन्य जिलों का कोई थाना अपनी जगह नहीं बना पाया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2020 के लिए स्‍वतंत्र और विस्‍तृत सर्वे के बाद देश के 75 सर्वश्रेष्‍ठ पु‍लिस थानों का चयन किया है।      देश भर के 16,675 थानों के सर्वे में 75 थानों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें हिमाचल के दो पुलिस स्टेशन शामिल हैं। अहम बात ये है कि दोनों पुलिस स्टेशन राजधानी शिमला के हैं। इनमें छोटा शिमला और ढली पुलिस…

Read More

केलांग, 28 जनवरी : लाहुल स्पीति के काजा में बने प्राकृतिक आइस हाॅकी रिंक में प्रशिक्षित आठ  छात्राओं ने राष्ट्रीय खेलों में ब्रॉन्ज मैडल हासिल किया है। सभी खिलाड़ी बुधवार को काजा में पहुंचे। एडीएम काजा ज्ञान सागर नेगी विशेष तौर मौजूद रहे एडीएम ने सभी खिलाड़ियों को आशी पहना कर स्वागत किया। काजा के 15 बच्चों का चयन नेशनल  आइस हॉकी कैंप के लिए हुआ था। कैंप 1 जनवरी से 15 जनवरी तक गुलमर्ग में चला इसके बाद आठ छात्राओं का चयन हिमाचल टीम के लिए हुआ। हिमाचल टीम ने J&K की टीम को 13-0 से हराकर ब्रॉन्ज पदक…

Read More

नई दिल्ली, 28 जनवरी : सीबीएसई द्वारा आयोजित कराई जाने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 2 फरवरी को घोषित की जाएगी। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को दी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा, “10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल सीबीएसई द्वारा 2 फरवरी 2021 को घोषित कर दिया जाएगा।” सीबीएसई द्वारा डेटशीट वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तारीख पहले ही घोषित की जा चुकी है। बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेंगी।…

Read More

नई दिल्ली, 28 जनवरी : कोचिंग संस्थानों को डिजिटल होने में मदद करने वाले ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म-विनयूऑल ने कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत जेईई प्रत्याशी आगामी ज्वाईंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस मेन 2021 के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट ले सकेंगे। यह परीक्षा 7 फरवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके लिए भारत के सभी कोचिंग संस्थान अपने विद्यार्थियों का निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। मॉक जेईई प्लेटफॉर्म जेईई के नए प्रारूप पर आधारित है और यह विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर देगा। मॉक टेस्ट के लिए…

Read More