Author: MBM News

शिमला, 23  फरवरी : हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए निगम का पर्यटन विंग शिमला-दिल्ली-शिमला, मनाली-दिल्ली-मनाली रूट पर एसी  वाॅल्वो कोच चला रहा है। उन्होंने कहा कि शिमला और मनाली के आस-पास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए नाॅन एसी डिलक्स बसें भी चलाई जा रही हैं।       उन्होंने कहा कि पर्यटकों और विभिन्न समूहों के आग्रह पर यह बसें शिमला-मनाली-शिमला और वापसी के रूट पर भी चलाई जा रही हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपनी फ्लीट को दो…

Read More

हमीरपुर, 23 फरवरी : हॉकी हिमाचल सब जूनियर गर्ल्स स्टेट टीम के लिए ट्रायल 27 फरवरी को प्रात 9 बजे इंदिरा ग्राउंड एस्ट्रो ट्रफ ग्राउंड में होगा। यह जानकारी देते हुए हिमाचल हॉकी के स्टेट जनरल सेक्रेटरी रमेश पठानिया ने बताया कि खिलाड़ियों को एज प्रूफ, बोनाफाइड सर्टिफ़िकेट व मेडिकल सर्टिफ़िकेट आदि साथ लाने होंगे।       इस ट्रायल में 1 जनवरी 2002 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। पठानिया ने बताया कि जिन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा वे खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप में भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल के दौरान सिलेक्शन कमेटी में इंटरनेशनल खिलाड़ी…

Read More

ऊना, 23 फरवरी : सदर थाना ऊना के तहत बसोली में 28 वर्षीय युवक को शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान संदीप राम पुत्र गुरमेल निवा सी नकोदर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार सुबह शव का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। जानकारी के मुताबिक युवक पांच दिन पहले अपने दोस्तों के साथ नकोदर से पीरनिगाह मंदिर आया था, जहां पर दोस्तों को पीरनिगाह में रहने की बात कहते हुए वापिस भेज दिया। जबकि खुद पीरनिगाह मंदिर में रूक गया।…

Read More

चंबा, 23 फरवरी : भड़ियां कोठी सहित अन्य तीन पंचायतों को जोड़ने वाला भड़ियांपुल का एक हिस्सा भारी टिप्पर गुजरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि पुल टूटा नहीं। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। टिप्पर जैसे ही मलबे को लादकर पुल की दहलीज पर पहुंचा तो पुल का हिस्सा बैठ गया और सीमेंटेड डंगे से पुल का हिस्सा फंस गया, जिससे समय रहते चालक ने टिप्पर से उतरकर अपनी जान बचाई।        करीब डेढ़ दशक पहले एनएचपीसी ने इस पुल का निर्माण किया था। मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह…

Read More

उज्जैन, 23 फरवरी : कहा जाता है कि पढ़ने और सीखने की कोई उम्र नहीं होती, इंसान जीवन भर सीखता और बढ़ता है। इसे सच साबित कर दिखाया है उज्जैन की शशिकला रावल ने, जिन्होंने 80 वर्ष की आयु में संस्कृत में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। शशिकला ने यह उपाधि सेवा शिक्षा विभाग से व्याख्याता पद से सेवानिवृत्त होने के बाद हासिल की।  उज्जैन निवासी शशिकला रावल राज्य सरकार के शिक्षा विभाग से व्याख्याता के रूप में सेवा निवृत्त हुई। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2009 से 2011 के बीच ज्योतिष विज्ञान से एमए किया। वे यहीं पर नहीं…

Read More

हमीरपुर, 23 फरवरी : भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू सैन्य संचालन के नए महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभालेंगे, जबकि लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडे लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू की जगह भारतीय सेना की सबसे प्रतिष्ठित श्रीनगर स्थित XV कोर की कमान संभालेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडे हमीरपुर के टौणी देवी तहसील के सिकांदर पंचायत के निवासी कर्नल पंजाब सिंह के दामाद हैं।               कर्नल पंजाब सिंह को 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में बेहतर शौर्य प्रदर्शन के कारण वीर चक्र से सम्मानित किया जा चुका है। इस बारे में कर्नल…

Read More

नाहन, 23 फरवरी : पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत नैनाटिक्कर में एक युवक ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार गीताराम पुत्र केशव राम निवासी गांव पांडजीं डाकघर नैनाटिक्कर तहसील पच्छाद ने कीटनाशक दवा को निगल कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। गीताराम के रिश्तेदार केवल राम ने पुलिस को बताया कि गीताराम ने उसे फोन पर कीटनाशक दवा का सेवन करने की जानकारी दी। उसके बाद पच्छाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सराहां सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर पहले उसका कोविड टैस्ट भी किया गया, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव…

Read More

ऊना, 23 फरवरी : मंगलवार को स्थानीय बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान के अंदर जोर का धमाका हुआ। सुबह लगभग 11 बजे एक ढाबे में दाल का चढ़ाया कुकर फट गया। आवाज़ इतनी तेज थी कि वहां आस-पास के दुकानदार भी दुकानें छोड़ बाहर को भाग निकले। गनीमत रही कि किसी को चोट तक नहीं आई। जिस वक्त कुकर फटा, उस समय ढाबे में भीड़ नहीं थी और केवल कर्मचारी ही दोपहर के खाने की तैयारियों में लगे हुए थे। कुकर फटने के वक्त धमाका इतनी जोर से हुआ कि वहां आस-पास के लोग सहम गए।…

Read More

देहरादून, 23 फरवरी : मसीहा उसी को तो कहते हैं हम, खुशी बांट ले जो औरों के गम। उत्तराखंड पुलिस के एक इंस्पेक्टर हरक सिंह ने चमोली जिले के आपदा प्रभावित रैणी गांव में एक वृद्ध महिला को अपने घर में शरण दी। 7 फरवरी के प्रलय के बाद, 85 वर्षीय सोना देवी का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे उनकी बेटी बेघर हो गई। जब हरक सिंह, जो रैणी गांव के मूल निवासी हैं, ने वहां बचाव और राहत कार्य शुरू किया, तो उन्हें सोना देवी की दुर्दशा के बारे में पता चला। सिंह अपने परिवार…

Read More

लडभड़ोल/लक्की शर्मा जोगिन्दरनगर कस्बे से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर बस्सी नामक स्थान पर स्थापित 66 मैगावाट की पन विद्युत परियोजना वर्ष 1970 से बिजली उत्पादन की शुरूआत करते हुए इस परियोजना ने अपनी स्थापना के 50 वर्षों को पूर्ण कर लिया है। ऊहल चरण दो के तहत स्थापित इस पन बिजली परियोजना से प्रतिवर्ष प्रदेश सरकार को औसतन 90 से 100 करोड़ रूपए की आय प्राप्त हो रही है।  वर्तमान में इस परियोजना में साढ़े 16 मैगावाट की क्षमता वाले चार टरबाइन कार्य कर रहे हैं, जिनसे प्रतिदिन 15 लाख 84 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा…

Read More