कुल्लू (एमबीएम न्यूज): सेब के पेड़ से लटकी 40 वर्षीय महिला की लाश मिलने से आनी इलाके में सनसनी फैली हुई है। सुबह करीब 10 बजे आनी पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका की पहचान चिंतामणि के तौर पर की गई है। दो दिन से महिला लापता भी थी।
पुलिस को प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का मामला लग रहा है। साथ ही यह भी पता चला है कि पति के साथ महिला की अनबन रहती थी। पुलिस को हत्या की आशंका भी जताई गई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को आईजीएमसी में करवाया जाएगा। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। करीब 20 साल पहले महिला की शादी हुई थी ओर एक बेटा भी है।