ऊना( एमबीएम न्यूज़) : स्थानीय वार्ड आठ में अन्य राज्य के व्यक्ति जो सीढ़ियों से गिरकर घायल हुए थे, की शनिवार देर सायं मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छह मार्च की रात लगभग नौ बजे के करीब जयदेव विश्वनाथ यादव मकान की छत्त से नीचे उतर रहा था। इसी बीच उसका पांव फिसल गया और वह सिर के बल सीढ़ियों से नीचे गिरकर बुरी रतह से चोटिल हो गया।
घायल हालत में परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया था। यहां पर तैनात चिकित्सक ने उसे जयदेव विशवनाथ की गंभीर हालत को देख। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जबकि पीजीआई में कुछ दिन उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार न आने पर परिजन उसे फोर्टिस अस्पताल में ले गए।
यहां पर चिकित्सकों ने उसका आॅप्रेशन किया, लेकिन फिर भी स्वास्थ्य में सुधार न आने पर परिजनों ने उसे चंडीगढ़ स्थित एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां पर जयदेव विश्वनाथ ने शनिवार देर सायं अंतिम सांस ली। उप पुलिस अधीक्षक कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।