हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : स्थानीय शहर के वार्ड न. सात बाघनाला नगारड़ा के 47 वर्षीय सुखदेव सिंह पुत्र मंशा सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार सुखदेव सिंह कुछ दर्द महसूस कर रहा था, जिसके चलते वह चैकअप करवाने के लिए परिजनों के साथ बुधवार को मेडिकल कॉलेज टांडा गया था। गाड़ी वह चला रहा था।
उसके भाई के अनुसार वह मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचाराधीन था कि अचानक उसका हार्ट अटैक से निधन हो गया। आज सुखदेव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक अपने पीछे बेटा-बेटी व पत्नी को छोड़ गया है। स्थानीय विधायक विजय अग्रिहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजमोहन सोनी के अलावा नगर पंचायत अध्यक्षा रीना देवी,पूर्व उपाध्यक्ष तरूण कपिल आदि ने पीडि़त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।