मंडी(वी कुमार) : उपमंडल की रोपड़ी पंचायत के हवाणी गांव के एक व्यक्ति की पशुओं के लिए पत्तियां काटते समय पेड़ से गिरकर मृत्यु हो जाने का समाचार है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रतन सिंह पुत्र नारायण सिंह अपने पशुओं के लिए सुबह के करीब सात बजे पेड़ से पत्तियां काट रहा था। अचानक जिस टहनी पर खड़ा था, वह अचानक टूट गई और वह एक दम धड़ाम से नीचे गिर गया।
गिरने कि आवाज सुनते ही पास के घरों के लोगों को आवाज सुनाई दी और बाहर आकर देखा कि पेड़ की टहनी टूटने के कारण मृतक घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा था। परिजन को जब घटना के बारे पता चला तो वे शीघ्र ही उसे निजी वाहन में नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले जाया गया, लेकिन घायल रतन सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर पुलिस को घटना बारे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अस्पताल आकर शव को कब्जे में लेकर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी मदन धीमान ने घटना की पुष्टि की है।