नाहन (एमबीएम न्यूज): 42वीं इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री के आयोजन की मेजबानी संगड़ाह कॉलेज ने की। पुरुषों के वर्ग में जोगिंद्रनगर कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कुल्लू व धर्मशाला ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। टीम स्पर्धा में पहला स्थान धर्मशाला को मिला, जबकि आरकेएमवी शिमला दूसरे स्थान पर रहा। तृतीय स्थान जोगिंद्रनगर कॉलेज ने हासिल किया।
लड़कियों के वर्ग में पीजी कॉलेज धर्मशाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आरकेएमवी शिमला को दूसरा स्थान मिला। जोगिंद्रनगर कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि एसपी सौम्या सांबशिवन पहुंची थी।
संगड़ाह कॉलेज को इस बार मेजबानी मिलने की वजह यह थी कि इसी उपमंडल के रहने वाले सुनील शर्मा ने हाल ही में द ग्रेट इंडिया रन में दिल्ली से मुंबई का सफर दौड़ कर तय किया था।