नाहन (एमबीएम न्यूज): संभवत: ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब ऐतिहासिक चौगान मैदान में 2016 का जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम नहीं होगा। दरअसल ऐसा इस वजह से हो रहा है, क्योंकि नगर परिषद द्वारा मैदान की मेनटेनेंस करवाई जा रही है। इसके लिए पूरा मैदान खोदा जा चुका है। लिहाजा इस कार्यक्रम को चंबा ग्राऊंड में आयोजित करने का फैसला ले लिया गया है।
बकायदा डीसी बीसी बडालिया ने बीती शाम आयोजन को लेकर चंबा ग्राऊंड का निरीक्षण अधिकारियों के साथ किया। चौगान मैदान की अपनी खूबसूरती है। स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस पर लिटन मैमोरियल पर लहराता तिरंगा समूचे माहौल को देशभक्ति के रंग मं रंग देता है।
इस बार काफी पहले ही नगर परिषद ने चौगान मैदान की मेनटेनेंस का फैसला ले लिया था। उस वक्त यह बात नजर अंदाज हो गई कि बीच में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम भी होना है। सनद रहे कि नगर परिषद ने मेनटेनेंस को लेकर मैदान में तमाम गतिविधियों पर दो महीने के लिए प्रतिबंध लगाया है।