दिल्ली, 05 जून : मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बीआर चोपड़ा के पॉपुलर शो “महाभारत” में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर गूफी पेंटल (goofy pants) का निधन हो गया है। 78 की उम्र में गूफी पेंटल ने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली।
बता दें कि एक्टर बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत बेहद ही नाजुद बनी हुई थी। लेकिन आज सुबह वह जिंदगी से जंग हार गए और मुंबई (Mumbai) के अस्पताल में आखिरी सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए।
https://twitter.com/ani_digital/status/1665615107404054528?s=20
जानकारी के मुताबिक, एक्टर का अंतिम संस्कार आज दोपहर अंधेरी में होगा।