सुंदरनगर (नितेश सैनी) : जिला कांग्रेस टेक चंद डोगरा ने कहा कि मोदी के बोल जुमलो के ढोल कार्यक्रम के तहत 12 अगस्त को कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमला करेंगे। जिसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और मोदी के झूठ की पोल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष खोलेंगे । रविवार को सुंदरनगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष टेक चंद डोगरा ने कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की केंद्र की सरकार ने निर्देश पर ईडी ने साजिश के तहत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को फंसाने का षडयंत्र रचा है।
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह समर्थन में प्रदेश कांग्रेस एकजुटता से चट्टान की भांति खड़े है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला कांग्रेस की बैठक में प्रस्ताव पारित कर मुख्यालय भेजा है। उन्होंने कहा कि केंद्र से सी.एम. के कोई कार्रवाई तो सुंदरनगर जिला कांग्रेस सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार केंद्र में सत्ता में आई है, तब से देश में कांग्रेस की सरकारों को गिराने की षडयंत्र रचे हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विपक्ष के नेता सहित पुत्र भी मुख़्यमंत्री के पीछे हाथ धो कर पड़े हुए है। ताकि किसी तरह कुर्सी पर हाथ साफ कर सकें।
उन्होंने कहा कि बीते ढाई वर्षों में पी.एम. मोदी तो अपने को देश का चौकीदार बता सत्ता में आए है। आजकल चौकी छोड़ विदेश भर्मण कर मन को शांति देने में जुटे हैं। जबकि ढाई साल में किए गए वायदों को भूल चुके है। मोदी की केंद्र सरकार ने मनरेगा के बजट काटा, इंदिरा आवास योजना को भी बंद करने में लगे है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तमाम अग्रणी संगठनों का मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही है।
हाईकमान को महिला और युवा कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने की दिशा में जोरदार पैरवी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में करसोग और धर्मपुर ब्लाक के पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम के कारण शिरकत नहीं कर पाए हैं। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत शर्मा, टेक सिंह राघवा, ए.पी.एम.सी. मंडी के चेयरमैन हिरेंद्र सेन, प्रदेश सचिव संजू डोगरा, ललित चौधरी, करतार सिंह जंबाल, डी.सी.सी. सचिव शिवानी, उपप्रधान सुरेंद्र शर्मा, निक्कू राम, लाल सिंह कौशल, जिप सदस्य यशोद्धा, नीलम चौहान, उमावती, भूप सिंह और अमर ठाकुर सिंह सहित सदस्य मौजूद थे।