नाहन, 08 दिसंबर : विधानसभा चुनाव-2022 के लिए जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस 3 सीटों पर विजयी हुई, जबकि 2 सीटें भाजपा को मिलीं। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रीना कश्यप ने 3,857 मतों से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उम्मीदवार दयाल प्यारी को पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप को 21,215 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी को 17358 मत प्राप्त हुए।
आजाद प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर को 13,187, सीपीआई एमके आशीष कुमार 543, आम आदमी पार्टी के अजय सिंह को 568, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुशील कुमार भृगु को 8,113 मत प्राप्त हुए जबकि नोटा में 466 मत डाले गए। नाहन विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मीदवार अजय सोलंकी ने 1639 मतों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. राजीव बिंदल को पराजित किया।
कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी को 35291 मत मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. राजीव बिंदल को 33652 मत प्राप्त हुए। बहुजन समाजवादी पार्टी के अयोध्या प्रसाद वर्मा को 260, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सलिन्द्र सिंह को 297, आम आदमी पार्टी के सुनील शर्मा को 387, आजाद उम्मीदवार रमजान को 118 मत प्राप्त हुए व नोटा को 470 वोट डाले गये है।
रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी विनय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नारायण सिंह को 860 मतों से हराया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार ने 28642 मत प्राप्त किए, जबकि भारतीय जनता पार्टी के नारायण सिंह ने 27782 मत हासिल किए। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जगमोहन सिंह को 2092, आम आदमी पार्टी के रामकिशन को 686 मत प्राप्त हुए जबकि नोटा को 485 मत डाले गए।
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुखराम चौधरी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मीदवार करनेष जंग को 8596 मतों से पराजित किया। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुखराम चौधरी को 31008 तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मीदवार किरनेश जंग को 22412 मत प्राप्त हुए। बहुजन समाजवादी पार्टी की सीमा को 203, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अश्वनी वर्मा को 367, आम आदमी पार्टी के मनीष कुमार ठाकुर को 5090, आजाद उम्मीदवार मनीष तोमर को 3417, आजाद प्रत्याशी रामेश्वर को 315, आजाद प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी को 1872, आजाद प्रत्याशी सुनील कुमार को 896 मत प्राप्त हुए जबकि नोटा को 495 व 77 मत सही नहीं पाए गए।
शिलाई विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मीदवार हर्षवर्धन चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बलदेव तोमर को 488 वोट से पराजित किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार हर्षवर्धन चौहान को 32093, जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बलदेव तोमर को 31711, आम आदमी पार्टी के नाथूराम चौहान को 488, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुरेश कुमार को 454 व नोटा को 525 मत मिले, जबकि 242 मत खराब पाए गए।