शिमला, 17 नवंबर : नगर निगम शिमला ने बर्फबारी को लेकर कमर कस ली है। नगर निगम के तहत आने वाली शिमला की सड़कों पर बर्फ हटाने का काम सबसे पहले किया जाएगा। जिसमें एम्बुलेंस रोड को जल्द साफ करने की जिम्मेदारी रहेगी। इसके लिए नगर निगम के 100 कर्मचारी समेत अन्य लेबर को भी रखा गया है, इसके लिए निगम प्रशासन ने टेंडर भर दिया है।
बर्फबारी के दौरान शहर में पानी की पाइपें जमना, बिजली सप्लाई ठप पड़ना, फोन सम्पर्क कट जाना जैसी परेशानी होना आम बात है। इसके तुरंत समाधान के लिए निगम प्रशासन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए है।
इसके अलावा शहर के कुछ रास्ते ऐसे है जो चलने के लिए पुरी तरह खराब है। पाला पड़ने पर यह ओर ज्यादा खतरनाक हो जाते है। जिसे निगम बर्फबारी से पहले बेहतर बनाने का काम कर रहा है।
नगर निगम कमिश्नर आशीष कोहली ने बताया सर्दी और बर्फबारी के लिए निगम प्रशासन ने तैयारी कर ली है। बर्फ हटाने के लिए मशीनरी के टेंडर भर दिए गए है। ताकि शहरवासियों को इस दौरान किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शिमला के हर वार्ड में सड़क मार्ग बहाल करने, बिजली और पानी सप्लाई सुचारु रूप से सप्लाई देने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।