शिमला, 27 मार्च : WWE चैंपियन “द ग्रेट खली” ने चौपाल के बाल कलाकार “द्रोण चंदेल” को कला के क्षेत्र में हिमाचल का नाम रोशन करने पर कांगड़ा के इंदौरा में सम्मानित किया। काबिले तारीफ बात यह है कि इस समारोह में अवार्ड से सम्मानित होने वाला द्रोण सबसे कम उम्र का बच्चा था। द्रोण की यह कामयाबी क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
चौपाल के बाल कलाकार द्रोण चंदेल शिमला के “सेंट एडवर्ड स्कूल” के छात्र है। द्रोण चंदेल को “एक शाम खली के नाम” कार्यक्रम में 12वें राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में भारत सेवा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में ये सम्मान मिला। ये सम्मान हिमाचल प्रदेश से सम्बंधित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर देश व विदेश में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 20 प्रतिभाशाली विभूतियों एवं संस्थाओं को दिया गया।
द्रोण चंदेल देश के सबसे कम उम्र के ड्रमर है। द्रोण ने ये सफलता 6 वर्ष में ही हासिल कर ली थी। द्रोण ड्रम के साथ-साथ केसियो, एक्टिंग व सिंगिंग भी करते हैं। द्रोण अब तक 26 स्टेज परफॉर्मेंस, 2 शॉट फिल्म, एक बेव सीरीज, एक विडियो सांग में अभिनय कर चुके है। हाल ही में अपनी जीवनी पर गाया गीत “मेरी कहानी” चर्चित हुआ था।
द्रोण चंदेल बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर नभ कुमार राजू की एकेडमी बालीवुड अभिनय से एक्टिंग की बारीकियां सीख रहे है। द्रोण चंदेल को पिछले वर्ष “हिमाचल आईकन” अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। द्रोण चंदेल ने कोरोना महामारी में अपनी कला के माध्यम से प्रदेश व देश के लोगो को जागरूक किया। इसके लिए द्रोण को कई संस्थाओं ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया है।