नाहन, 5 नवंबर : हिमाचल कांग्रेस कमेटी सचिव अजय सोलंकी के पिता मदन पाल सिंह सोलंकी का वीरवार को निधन हो गया है। दोपहर बाद पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 26 नवंबर 1934 को जन्में स्व. मदन पाल सिंह ने लगभग 40 साल तक जन सूचना एवं संपर्क विभाग में सेवाएं दी। वो विभाग में अनुभाग अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए थे। वो अपने पीछे दो बेटों व दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
गौरतलब है कि अजय सोलंकी को कांग्रेस ने 2017 में पार्टी का टिकट दिया था। इसके अलावा पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार दिवंगत मदन पाल सोलंकी जीवन के अंतिम समय तक भी स्वस्थ रहे, लेकिन कुछ अरसे से तबीयत ठीक नहीं थी।
उधर, कांग्रेस व भाजपा के कई नेताओं ने कांग्रेस नेता के पिता के निधन पर शोक प्रकट किया है। दिवंगत मदन पाल सिंह सोलंकी एक स्वच्छ छवि व सौम्य स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी रहे।