कांगड़ा/आशीष शर्मा : जिला में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पालमपुर क्षेत्र की पुलिस ने चरस की बड़ी खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए लोगों में एक महिला और पुरुष शामिल है।
जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स एंड माइनिंग प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन सैल व स्थानीय पुलिस टीम न्यूगल पुल पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बगौडा की और से एक आल्टो कार आई, जिसमें चालक के अतिरिक्त एक महिला भी सवार थी। पुलिस ने कार रोककर पूछताछ की तो चालक घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार से 1 किलो 204 ग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपियों की पहचान बीरबल व एक महिला बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।