कुल्लू,10 अक्तूबर : जिला मुख्यालय के साथ लगते अखाड़ा बाजार के पास ब्यास नदी से एक नेपाली मूल की महिला का शव बरामद हुआ है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी और पुलिस ने दमकल विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। शव को शव गृह कुल्लू में पहुंचाया है।
पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। जानकारी है कि महिला शनि मंदिर के पास नदी किनारे परिवार के साथ रहती थी। रविवार को उसका शव नदी किनारे लोगों ने पानी में तैरता हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी है। महिला का नाम पार्वती बताया जा रहा है जिसकी उम्र करीब 55 साल है। शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। महिला का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर नदी में बरामद हुआ।