ऊना,9 अक्टूबर: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में खेल- खेल में 2 वर्षीय बच्चे ने फसल पर छिड़कने वाली दवा निगल ली जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई है। नाजुक हालत में बच्चे को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। जहां बच्चे का उपचार जारी है। अंतिम समाचार मुताबिक मासूम की हालत स्थिर है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुटलैहड़ क्षेत्र के एक गांव में 2 वर्षीय बच्चा अपने घर में खेल रहा था । इसी दौरान बच्चे के हाथ फसलों में छिड़काव करने वाली दवा लग गई, जिसे उसने पी लिया। उसके बाद बच्चे की तबीयत खराब हो गई।
पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामले की जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। ये घटना उन माता -पिता के लिए सबक है जो मासूम बच्चों की परवरिश में लापरवाही बरतते है साथ ही जहर जैसी वस्तुओं को मासूम बच्चों की पहुंच से दूर रखने में भी कोताही बरतते है।